दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल रखने वाला देश, कैसे बन गया एक Fail स्टेट

UPSC Quiz who produces the most oil in the world Duniya me sabse jyada oil kaha paya jata hai- दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल किस देश के पास है? आप में से ज्यादातर लोग कहेंगे सऊदी अरब, कुछ लोग ईरान या ईराक भी बताएंगे, लेकिन ये सारे जवाब गलत हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल रखने वाला देश Venezuela है, लेकिन तब भी यह सऊदी अरब की तरह तरक्की की ओर नहीं जा रहा है।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Feb 14 2026, 17:38 IST
दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल रखने वाला देश, कैसे बन गया एक Fail स्टेटImage Credit : Canva01 / 07

दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल रखने वाला देश, कैसे बन गया एक Fail स्टेट

क्या आपको भी लगता है कि सऊदी अरब के पास दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल भरा हुआ है, या फिर ईरान, ईराक जैसे देशों के पास कच्चा तेज भरा होगा? लेकिन ये सारे जवाब गलत हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा ऑयल रखने वाला देश Venezuela है। वहीं Venezuela, जहां के राष्ट्रपति को एक अमेरिकी ऑपरेशन के दौरान रातोरात उठा लिया गया।

दुनिया में सबसे जयादा तेल किस देश के पास है?Image Credit : Canva02 / 07

दुनिया में सबसे जयादा तेल किस देश के पास है?

दुनिया में सबसे ज्यादा तेल भंडार : Venezuela के पास दुनिया में सबसे ज्यादा तेल होने के बावजूद यह सऊदी अरब की तरह तरक्की की ओर नहीं बढ़ पा रहा है। लेकिन क्यों ये एक Fail स्टेट बनता जा रहा है, आइये जानें

Venezuela की इनकमImage Credit : Canva03 / 07

Venezuela की इनकम

Venezuela की पूरी इकोनॉमी केवल तेल के भरोसे चल रही थी, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश की कुल इनकम में से 95 प्रतिशत केवल तेल से थी।

Venezuela की गलतीImage Credit : Canva04 / 07

Venezuela की गलती

तेल के बदले मिलने वाले पैसे से Venezuela में न कोई बड़ी इंडस्ट्री खड़ी की गई और न एग्रीकल्चर पर फोकस किया गया और न ही मैन्यूफैक्चरिंग पर जोर दिया गया, यानी आने वाले समय में पैसे कैसे बनेंगे इस पर कोई खास कदम नहीं लिया गया।

​हाई रिस्क मॉडल पर चल रहा था देशImage Credit : Canva05 / 07

​हाई रिस्क मॉडल पर चल रहा था देश

Venezuela का उचित समय पर उचित कदम न उठाने का मतलब था, पूरा देश हाई रिस्क मॉडल पर चल रहा था। यही नही 1999 में यहां के राष्ट्रपति ने लोगों को फ्री में जमीन, घर, राशन और सब्सिडी इत्यादि ​दिया, ताकि जनता खुश रहे।

Venezuela की इकोनॉमी हुई कोलैप्सImage Credit : Canva06 / 07

Venezuela की इकोनॉमी हुई कोलैप्स

बिना सोचे समझें सब कुछ फ्री में देने की वजह से एक समय आया जब इकोनॉमी कोलैप्स होने लगी। जब 2014 में ग्लोबल ऑयल मार्केट में दाम गिरे, तो यहां की इकोनॉमी पूरी तरह से धड़ाम हो गई।

Venezuela का गलत कदमImage Credit : Canva07 / 07

Venezuela का गलत कदम

इस स्थिति में सरकार के पास पैसे नहीं बचे, और यहां Venezuela ने एक और गलत कदम लिया। Venezuela ने नोट छापने लगी, जिस वजह से यहां महंगाई बढ़ने लगी, इधर आम जनता की इनकम भी खत्म होने लगी। यही कारण है ​कि Venezuela को एक Fail स्टेट कहा जाने लगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!