भारतीय रेलवे को दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। इसमें रोजाना लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की कौन सी ट्रेन डायरेक्ट विदेश जाती है।
इस ट्रेन से आप महज कुछ ही घंटों में दूसरे देश पहुंच जाएंगे। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि आखिर कौन सी ट्रेन डायरेक्ट विदेश जाती है। अपने आपको जनरल नॉलेज का धुरंधर बताने वाले भी इस ट्रेन का नाम नहीं बता पाए हैं।
बता दें यहां हम मैत्री एक्सप्रेस की बात कर रहे हैं। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लेकर बैंग्लोर तक सफर करती है। यह ट्रेन करीब 375 किलोमीटर तक का सफर मात्र 9 घंटे में पूरा करती है।
कहा जाता है कि मैत्री एक्सप्रेस दो नदियों पद्मा और यमुना से होकर गुजरती है। हालांकि यह ट्रेन हफ्ते में एक दिन चलती है। जो लंबी दूरी तय कर बांग्लादेश पहुंचती है।
मैत्री एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 14 अप्रैल 2008 से दोनों देशों के बीच मैत्री और कनेक्टिविटी के लिए चलाई गई थी। यह ट्रेन पूर्ण रूप से वातानुकूलित (AC) है, जिसमें फर्स्ट एसी और चेयर कार (CC) क्लास की सीटें उपलब्ध हैं।
साथ ही आपको बता दें कि इस ट्रेन में सफर करने के लिए वैलिड वीजा और पासपोर्ट की जरूरत होती है। हालांकि बांग्लादेश के विरोध प्रदर्शन के कारण इस ट्रेन को जुलाई 2024 में कई बार रद्द की गई थी।
कहा जाता है कि भारत की ओर से सीमा जांच पेट्रापोल पर और बांग्लादेश की ओर से बेनापोल पर की जाती है। इस ट्रेन का नाम मैत्री रखा गया है, जिसका अर्थ दोस्ती होता है।