धरती पर कहां है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल, एरिया इतना कि समा जाएगा पूरा इंडिया
UPSC Interview Question Where is Worlds largest forest: धरती के रहस्य काफी अनोखे हैं। यहां कहीं पानी है तो कहीं सूखा, कहीं हरे भरे जंगल हैं तो कहीं रेगिस्तान। प्रतियोगी परीक्षाओं में धरती के इन रहस्यों से संबंधित सवाल अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि धरती पर कहां है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल जिसका क्षेत्रफल भारत देश के क्षेत्रफल से भी कहीं अधिक है। क्या आप इसका जवाब जानते हैं?
धरती के अनोखे रहस्य
धरती के रहस्य काफी अनोखे हैं। यहां कहीं पानी है तो कहीं सूखा, कहीं हरे भरे जंगल हैं तो कहीं रेगिस्तान। प्रतियोगी परीक्षाओं में धरती के इन रहस्यों से संबंधित सवाल अक्सर पूछे जाते हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा जंगल
ऐसा ही एक सवाल है कि धरती पर कहां है दुनिया का सबसे बड़ा जंगल जिसका क्षेत्रफल भारत देश के क्षेत्रफल से भी कहीं अधिक है। क्या आप इसका जवाब जानते हैं?
धरती के 31 प्रतिशत भूभाग पर वन
वनों को पृथ्वी का फेफड़ा कहा जाता है और ये लगभग 31% भूभाग या उसकी सतह को कवर करते हैं। जलवायु परिवर्तन और मानवीय हस्तक्षेप के कारण जंगल लुप्तप्राय स्थिति में आ गए हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा जंगल
बता दें कि अमेजन वन (Amazon Forest) पृथ्वी का सबसे बड़ा जैव विविधता वाला वन क्षेत्र है। यह ब्राजील, बोलीविया, कोलंबिया, इक्वाडोर, फ्रेंच गुयाना, पेरू, वेनेजुएला और सूरीनाम गणराज्य में फैला हुआ है। इस वन क्षेत्र में लगभग 10 मिलियन वनस्पतियों और जीवों की प्रजातियां पाई जाती हैं।
लगभग 55 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल
दक्षिण अमेरिका में स्थित यह जंगल 9 देशों में फैला है, जिसमें से 60% से अधिक हिस्सा ब्राजील में है। यह वन लगभग 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है।
क्षेत्रफल भारत देश से ज्यादा
अमेजन जंगल का क्षेत्रफल भारत देश के क्षेत्रफल से भी कहीं अधिक है। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। देखा जाए तो अमेजन के जंगल में पूरा भारत देश समा जाएगा।
जलवायु को करता है नियंत्रित
अमेजन जंगल दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन है, जो जलवायु को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। अमेजन जंगल इतना बड़ा है कि यदि इसे एक देश माना जाए तो यह क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश होगा।
क्या है क्रिकेट में नई मून बॉल? सैम करन की अजीब गेंद से बल्लेबाज परेशान
Top 7 TV Gossips: मिस्ट्री गर्ल संग दिखे कुनिका सदानंद के बेटे! 'पुष्पा इंपॉसिबल' एक्ट्रेस ने रचाई शादी
सूर्य को अपनी धुरी में घूमने में कितना समय लगता है? क्या गर्म तारे की बदलती है रफ्तार
Google Pixel 9a पर मिल रही है बड़ी छूट, Pixel 10a के लॉन्च से पहले सीधे 10,000 रुपये हुआ सस्ता
सिर को धड़ से अलग कर दीजिए फिर भी नहीं मरेगा कॉकरोच, कारण जान दिमाग खराब हो जाएगा
UP Board Exam 2026: 18 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा, अब फर्जी कक्ष निरीक्षकों की खैर नहीं; बोर्ड ने जारी की QR कोड आईडी
राजपाल यादव को दिल्ली HC से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका हुई खारिज; पढ़ें चेक बाउंस का पूरा मामला
13 फरवरी 2026 को कौन सी एकादशी का व्रत है, कल कौन सी एकादशी है, कल एकादशी का व्रत कब से है
सूर्या के बीच छिप गए हैं शर्मा, असली फैन होंगे तभी ढूंढ़ पाएंगे
India-US Trade Deal: व्यापार समझौते से पलटेगी बाजी! अमेरिकी बाजार में बांग्लादेश के बराबर खड़ा होगा भारत
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited