यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हो चुका है। 6 मार्च को जारी हुए रिजल्ट में रावतभाटा के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है।
इस परीक्षा में रोहतक की शिखा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 113वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में स्थान बनाया है।
शिखा की यह उपलब्धि हमें सिखाती है कि मेहनत और अटूट हौसले के सामने बड़े से बड़े हालात भी झुक जाते हैं। सफलता के लिए उन्होंने प्रतिदिन लगभग 8–10 घंटे नियमित अध्ययन किया और लगातार अपने लक्ष्य पर फोकस रखा।
जानकारी के अनुसार शिखा सहरावत हरियाणा के रोहतक में BDPO पद पर कार्यरत हैं।