UPSC New Rule 2026:अब IAS IPS के लिए बार-बार नहीं दे सकेंगे यूपीएससी परीक्षा, बदल गया नियम
UPSC New Rule 2026, How Many Attempts For UPSC: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हाल ही में यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बार यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा अटेम्प्ट्स को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत सर्विस में रहते हुए बार बार परीक्षा देने पर रोक लगा दिया गया है। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि यूपीएससी लिमिट अटेम्प्ट के न्यू रूल जान सकते हैं।
IAS IPS के लिए बार-बार नहीं दे सकेंगे यूपीएससी परीक्षा
जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि कोई भी उम्मीदवार जिसे पिछली परीक्षा के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) या भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में नियुक्त किया गया है और जो वर्तमान में उस सेवा का सदस्य है वह UPSC CSE 2026 में बैठने के लिए पात्र नहीं होंगे।
यूपीएससी का नया नियम क्या है, UPSC New Rule For Attempt
ध्यान रहे यदि किसी उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के बाद लेकिन मुख्य परीक्षा से पहले आईएएस या आईएफएस में नियुक्त किया जाता है, तो वह मुख्य परीक्षा नहीं दे सकता।
How Many Attempts For UPSC, ऐसे अभ्यर्थी नहीं दे सकेंगे एग्जाम
यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति मुख्य परीक्षा शुरू होने के बाद, लेकिन अंतिम परिणाम घोषित होने से पहले आईएएस या आईएफएस के पद पर होती है और वह सेवा में बना रहता है तो ऐसे उम्मीदवारों को CSE 2026 के परिणाम के आधार पर किसी भी सेवा या पद पर नियुक्ति के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
UPSC CSE Attempts Rules, सीएसई 2026 में नहीं हो सकते शामि
जो अभ्यर्थी पिछली परीक्षा के आधार पर IPS में चयनित हो चुके हैं वो CSE 2026 के रिजल्ट से IPS में दोबारा शामिल नहीं हो सकते।
सीएसई 2027 में हो सकते हैं शामिल
साथ ही जिन अभ्यर्थियों को सीएसई 2026 के आधार पर आईपीएस या किसी अन्य सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए में जगह मिली है तो वो चाहें तो सीएसई 2027 परीक्षा दे सकते हैं।
एक बार विशेष मौका मिलेगा
CSE 2025 या उससे पहले की परीक्षा के आधार पर जिन्हें किसी भी सेवा में नियुक्ति मिल चुकी है, उन्हें एक बार का विशेष मौका दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार बिना नौकरी छोड़े या इस्तीफा दिए CSE 2026 या CSE 2027 में से किसी एक परीक्षा में फिर से बैठ सकते हैं।
UPSC New Rule 2026, देना पड़ेगा इस्तीफा
लेकिन यदि कोई उम्मीदवार CSE 2028 या उसके बाद दोबारा परीक्षा देना चाहता है, तो उसे अपनी वर्तमान सेवा से इस्तीफा देना अनिवार्य होगा। बिना इस्तीफा दिए आगे की परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
दिल को सुकून चाहिए तो देख लें मोनालिसा की ये फोटोज
Feb 13, 2026
ये हैं भारतीय सिनेमा की 10 सबसे महंगी मूवीज
Feb 13, 2026
यूं ही नहीं 50 की उम्र में 35 सी हसीन लगती चित्रांगदा सिंह, रोज पीती हैं ये कड़वा जूस
वैलेंटाइन डे से पहले ही Loved Ones को फील करवाएं एक्स्ट्रा स्पेशल, देखें 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के फोटो, स्टेटस Wishes Images
क्यों किसी भी मिसाइल के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर को डुबाना है मुश्किल? द्वितीय विश्वयुद्ध के समय से बना है रिकॉर्ड
जुनैद सिद्दिकी ने टी20 विश्व कप में यूएई के लिए रचा इतिहास
Ajab Gajab: इस गांव में बहुत कम होती है बारिश, फिर भी हमेशा लहलहाते रहते हैं खेत, जानें क्यों
ET NOW GBS 2026: 'पहले महीनों लगते थे, अब घंटों में फैसले'; पीएम मोदी ने बताए 2014 के बाद आए बदलाव
पंजाब : मंत्री हरभजन ETO पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस के खिलाफ 'आप' का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
Prime Tamil Horror: रातों की नींद उड़ा देंगी ये 7 फिल्में, देखने में पक्का लगेगा डर
दिल को सुकून चाहिए तो देख लें मोनालिसा की ये फोटोज
'हमने बजट को आउटले के साथ-साथ आउटकम-सेंट्रिक बनाया', ET NOW GBS 2026 में बोले PM मोदी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited