पिता किसान और बेटी बनेगी डिप्टी कलेक्टर, UK PCS में 9वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा। डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 9वीं रैंक हासिल की है किसान की बेटी काजल सैनी ने। उनकी सफलता की कहानी दिलचस्प है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Jun 3 2026, 12:14 IST
उत्तराखंड पीसीएस का रिजल्टImage Credit : Social Media/Canva01 / 07

उत्तराखंड पीसीएस का रिजल्ट

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का परिणाम जारी कर दिया है। इस बार परिणाम में बेटियों का दबदबा रहा।

कौन बना टॉपर Image Credit : Social Media/Canva02 / 07

कौन बना टॉपर

डिप्टी कलेक्टर पद पर जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है। वहीं 9वीं रैंक हासिल की है किसान की बेटी काजल सैनी ने। उनकी सफलता की कहानी दिलचस्प है।

काजल सैनी को नौंवी रैंकImage Credit : Social Media/Canva03 / 07

काजल सैनी को नौंवी रैंक

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में चयनित होने वालों में रुड़की की काजल सैनी का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। काजल सैनी ने डिप्टी कलेक्टर कैटेगरी में 9वीं रैंक हासिल की है।

वर्तमान में इस पद पर Image Credit : Social Media/Canva04 / 07

वर्तमान में इस पद पर

झबरेड़ा क्षेत्र के खुजैली गांव की रहने वाली काजल का चयन डिप्टी कलेक्टर पद पर हुआ है। वह वर्तमान में सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी (एसआरओ) के पद पर कार्यरत हैं।

पिता हैं किसानImage Credit : Social Media/Canva05 / 07

पिता हैं किसान

काजल के पिता रामकुमार किसान हैं और मां गृहिणी हैं। गांव की बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।

2019 से कर रही थीं तैयारीImage Credit : Social Media/Canva06 / 07

2019 से कर रही थीं तैयारी

अक्टूबर 2025 में उनकी नियुक्ति इस पद पर हुई थी। वर्ष 2019 से वह लगातार सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं।

सेल्फ स्टडी से पाया मुकामImage Credit : Social Media/Canva07 / 07

सेल्फ स्टडी से पाया मुकाम

बता दें कि उनकी शुरुआती शिक्षा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लंढौरा से हुई। काजल का कहना है कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान सेल्फ स्टडी पर सबसे अधिक भरोसा किया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!