इकलौता देश जिसकी नहीं है अपनी करेंसी, फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एक

Which Country Does Not Have Its Own Currency: दुनियाभर में कुल 195 देश हैं। इसें 193 संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश जबकि 2 देश गैर सदस्य पर्यवेक्षक देश हैं। यह सभी देश 6 महाद्वीपों में फैले हुए हैं। प्रत्येक देश की अपनी करेंसी या मुद्रा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का इकलौता देश कौन सा है जिसकी अपनी करेंसी नहीं है, फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एक है। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस देश का नाम नहीं बता पाए हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि ये कौन सा देश है तो यहां जान लीजिए।

Authored by: आदित्य सिंहUpdated Apr 8 2026, 11:04 IST
इकलौता देश जिसकी नहीं है अपनी करेंसीImage Credit : Istock01 / 07

इकलौता देश जिसकी नहीं है अपनी करेंसी

प्रत्येक देश की अपनी अलग करेंसी होती है, जो उनकी संप्रभुता, आर्थिक स्थिरता और नियंत्रण को दर्शाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा देश है जिसकी अपनी करेंसी नहीं है।

फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एकImage Credit : Istock02 / 07

फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एक

फिर भी यह यूरोप के सबसे अमीर देशों में से एक है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस देश का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इस देश का नाम नहीं बता पाए हैं।

कौन सा देश हैImage Credit : Istock03 / 07

कौन सा देश है

बता दें यहां हम लिकटेंस्टीन की बात कर रहे हैं। यह यूरोप का एक बहुत छोटा लेकिन बेहद समृद्ध और सुंदर देश है। यह देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच स्थित है। आकार में छोटा होने के बावजूद इस देश को दुनिया के सबसे विकसित और खुशहाल देशों में गिना जाता है।

इस देश की नहीं अपनी करेंसीImage Credit : Istock04 / 07

इस देश की नहीं अपनी करेंसी

बता दें इस देश की अपनी करेंस नहीं है। यहां स्विट्जरलैंड की मुद्रा 'स्विस फ्रैंक' का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि यहां की करेंसी न होने के बावजूद इस देश की अर्थव्यवस्था इतनी स्थिर है कि इसे यूरोप के सबसे अमीर देशों में गिना जाता है।

कितना है इस देश का क्षेत्रफलImage Credit : Istock05 / 07

कितना है इस देश का क्षेत्रफल

इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 160 वर्ग किलोमीटर है। इसलिए यह यूरोप के सबसे छोटे देशों में शामिल है। इसकी राजधानी वादूज है, जबकि सबसे बड़ा शहर शान है।

बहुत कम है आबादीImage Credit : Istock06 / 07

बहुत कम है आबादी

लिकटेंस्टीन की आबादी बहुत कम है। यहां लगभग 40 हजार के आसपास लोग रहते हैं। इस देश की आधिकारिक भाषा जर्मन है। यहां के लोग काफी शिक्षित, अनुशासित और आधुनिक सोच वाले माने जाते हैं।

इस देश की अर्थव्यवस्थाImage Credit : Istock07 / 07

इस देश की अर्थव्यवस्था

यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वित्तीय सेवाओं, बैंकिंग, उद्योग, मशीन निर्माण, दवा निर्माण और पर्यटन पर आधारित है। इसके अलावा यहां कई छोटी बड़ी कंपनियां भी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!