कक्षा 12वीं के बाद छात्र डिजिटल मार्केटिंग में 3 से 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसमें सोशल मीडिया मार्केटिंग और कंटेंट स्ट्रैटेजी के साथ सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन के बारे में सिखाया जाता है। जो इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए लाभकारी है।
12वीं के बाद छात्र फुल स्टैक वेब डेवलपमेंट में 4 से 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स को करने के बाद आपको फ्रंट-एंड और बैक-एंड दोनों का ज्ञान मिलता है। इस कोर्स को करने के बाद आप सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिजाइनर प्रोग्रामर के तौर पर अपना करियर स्टार्ट कर सकते हैं।
12वीं के बाद छात्र डेटा एनालिटिक्स में भी जा सकते हैं। इसमें आपको पायथन, एसक्यूएल, एक्सेल का उपयोग सिखाया जाता है। इस बुनियादी नॉलेज के साथ आप डेटा एनालिटिक्स में डीप नॉलेज प्राप्त कर सकते हैं। इस कोर्स की अवधि 3 से 6 महीने की है।
अगर आपको क्रिएटिविटी पसंद है तो आप ग्राफिक डिजाइनिंग में जा सकते हैं। 4 से 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स कर आप Adobe Photoshop, Illustrator और InDesign जैसे सॉफ्टवेयर पर डिजाइनिंग शुरू कर सकते हैं।
अगर आप कॉमर्स के छात्र हैं तो आप फाइनेंशियल अकाउंटिंग और टैली में सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। यह सो 2 से 3 महीने का कोर्स है और ऑनलाइन भी उपलब्ध है। इस कोर्स में आपको बिजनेस अकाउंटिंग और टैक्स मैनेजमेंट सिखने को मिलेगा।
डिजिटल के इस दौर में एथिकल हैकिंग और साइबर सिक्योरिटी सर्टिफिकेट की डिमांड बढ़ गई है। 12वीं के बाद इस विषय में 3 से 6 महीने का कोर्स कर आप बुनियादी जानकारी प्राप्त कर एडवांस नॉलेज भी गेन कर सकते हैं।
फॉरेन लैंग्वेज का क्रेज कभी खत्म नहीं हो सकता है। एक से अधिक भाषा आने वाले लोगों के पास करियर ऑप्शन और अच्छी ऑपरट्यूनिटी होती है। अगर आपने चीनी, जर्मन, फ्रेंच, जापानी या स्पेनिश में लैंग्वेज कोर्स किया है तो आप ट्यूरिज्म या किसी मल्टीनेशनल कंपनी में ट्रांसलेटर आदि के तौर पर काम कर सकते हैं।
Jun 14, 2026