IPS की ड्यूटी के साथ UPSC की तैयारी, गरिमा बिना कोचिंग के बनीं IAS
यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को क्रैक करने के लिए छात्रों को सालों लग जाते हैं और कई छात्रों को तो लाखों का खर्च करना पड़ता है। वहीं, एक नाम आईएएस गरिमा सिंह का सामने आता है, जिन्होंने यूपीएससी की परीक्षा बिना किसी कोचिंग के दो बार क्रैक की है। आइए गरिमा के करियर पर एक नजर डालते हैं।
IAS गरिमा सिंह
आईएएस गरिमा सिंह यूपीएससी सिविल सर्विस साल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल गरिमा सिंह झारखंड कैडर में तैनात हैं। गरिमा का नाम देश की सबसे सख्त IAS ऑफिसर में शामिल है।
बलिया की रहने वाली
आईएएस गरिमा सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के गांव कथौली की रहने वाली हैं। वो एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं। गरिमा शुरू से सिविल सर्विस में नहीं आना चाहती थीं। उनका सपना डॉक्टर बनने का था।
दिल्ली में पढ़ाई
गरिमा सिंह के पिता पेशे से एक इंजीनियर हैं। स्कूलिंग खत्म होने के बाद गरिमा दिल्ली आ गईं। दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से उन्होंने इतिहास विषय में ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।
सिविल सर्विस की तैयारी
मास्टर्स की डिग्री करने के बाद गरिमा को सिविल सर्विस में जाने का मन हुआ। इसके लिए वो सेल्फ स्टडी पर फोकस कर तैयारी में लग गईं। एक इंटरव्यू के अनुसार, गरिमा ने सिविल सर्विस की परीक्षा के लिए कभी कोई फुल टाइम कोचिंग नहीं की।
UPSC 2012 में पास
गरिमा सिंह को सबसे पहले साल 2012 की सिविल सर्विस परीक्षा में सफलता हासिल हुई। उनका चयर आईपीएस सर्विस के लिए हुआ। वो आईपीएस के पद पर तैनात हो गईं। इस दौरान वो IAS बनने के लिए फिर से पढ़ाई करने में लग गईं।
दूसरी बार शानदार रैंक से पास
साल 2015 की सिविल सर्विस परीक्षा में गरिमा सिंह को फिर से सफलता हासिल हो गई। गरिमा को रैंक 55 से सफलता मिली और वो अब IAS बन गईं। गरिमा सिंह फिलहाल झारखंड कैडर में पोस्टेड हैं।
K अक्षर से बेबी गर्ल के लिए क्यूट नाम
Jan 15, 2025
फ्लाइट से कम नहीं स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, इंटीरियर देख चौंधिया जाएंगी आंखें; 180 KM की रफ्तार में मिलेगा लग्जरी सफर
अंदर से ऐसा दिखता है वामिका-अकाय का अलीबाग वाला घर, पापा विराट ने खरीदा था इतने करोड़ का महल, बेडरूम-पूल से ही टपकती है रईसी
फटा हुआ ढोल बना वरुण धवन-अर्जुन कपूर समेत इन एक्टर्स का करियर, बड़े-बड़े डायरेक्टर के भी छूटे पसीने
Top 7 TV Gossips: अभिरा का हीरो बन YRKKH में कदम रखेगा ये हैंडसम हंक, ईशा सिंह को चाहत पांडे ने कहा 'घटिया'
काली-घनी जुल्फें लहराती हैं जया किशोरी, शैम्पू नहीं इस देसी चीज से धोती हैं बाल, गजब है लंबे बालों का राज
Vijay Hazare Trophy First Semifinal Highlights: कर्नाटक ने डिफेंडिंग चैम्पियन हरियाणा को दी मात, पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में
भारत मंडपम में दिखेगी चमचमाती BYD Sealion, 630 KM तक रेंज देगी Coupe EV
बिहार के समस्तीपुर में एल्युमिनियम फैक्ट्री का बॉयलर ब्लास्ट, 2 की मौत, 3 घायलों की स्थित नाजुक
बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा ने घोषित की अपनी संपत्ति, जानिए कितनी है नेटवर्थ
Delhi Water Cut: भर कर रख लें बाल्टी ड्रम, कल दिल्ली के कई इलाकों में नहीं आएगा जल, जानें क्यों
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited