सोशल मीडिया से दूरी, छोड़ी दोस्ती यारी, बिना कोचिंग UPSC में दो बार गाड़ा झंडा
यूपीएससी सिविल सर्विस जैसी कठिन परीक्षा को एक बार क्रैक करने में जहां कई छात्रों को सालों लग जाते हैं। वहीं, आरुषि शर्मा ने UPSC Exam दो बार क्रैक करके इतिहास रच दिया है। हालांकि, उनको यह सफलता आसानी से हासिल नहीं हुई है। इसके लिए उन्होंने कई तरह के संघर्ष को देखा है। आइए उनके सफर पर एक नजर डालते हैं।

यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम
यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा दो बार क्रैक करने वाली आरुषि शर्मा की कहानी बेहद रोचक है। बतौर IPoS तैनात आरुषि शर्मा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं।

दिल्ली में पढ़ाई
आरुषि शर्मा ने अपनी स्कूलिंग दिल्ली से पूरी की है। आरुषि ने स्कूलिंग के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाने का सोचा। इस दौरान उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पूरी की।

UPSC करने का मन
इंजीनियरिंग के लास्ट ईयर में आरुषि ने UPSC करने का फैसला लिया। इसके लिए उन्होंने कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट भी छोड़ दिया। इंजीनियरिंग के बाद आरुषि ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इसके लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी का रास्ता चुना।

सोशल मीडिया से दूरी
यूपीएससी की तैयारी के लिए आरुषि शर्मा ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली। वो दोस्तों से भी दूर रहने लगीं। आरुषि बताती हैं कि उन्हें शुरुआत में कई असफलताएं मिली। वो UPSC प्रीलिम्स भी पास नहीं हो पा रही थीं।

तीसरी प्रयास में पास
कई असफलताओं के बाद भी आरुषि ने हिम्मत नहीं हारी। उन्हें तीसरी प्रयास में सफलता हासिल हुई। साल 2021 में यूपीएससी क्रैक करके वो IIS ऑफिसर बनीं।

दोबारा मिली सफलता
इंडियन इन्फॉर्मेशन सर्विस में काम करते हुए आरुषि ने फिर से परीक्षा दी। साल 2022 में उन्हें रैक 402 प्राप्त हुआ और इंडियन पोस्टल सर्विस यानी IPoS ऑफिसर बन गईं।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

दिल्ली के बस स्टॉप होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन से रहेंगे लैस; जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

'ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते...' युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला अपना सुर

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 24 लोगों की मौत; 200 अन्य घायल

Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, यमुनानगर ट्रिपल मर्डर समेत कई मामलों में था वांटेड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited