दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, सीट बेल्ट लगाते लगाते पहुंच जाएंगे मंजिल
Duniya ki sabse choti Flight- दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट आखिरी कितनी छोटी हो सकती है। अगर कहें कि ये इतनी छोटी है कि फ्लाइट अपनी फुल स्पीड का मजा भी ले पाता और मंजिल आ जाती है, तो क्या आप यकीन करेंगे? वैसे ये सच है
दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, सीट बेल्ट लगाते लगाते पहुंच जाएंगे मंजिल
फ्लाइट की शुरुआत इसीलिए हुई ताकि लंबी दूरी को सुरक्षित तरीके से और बेहद कम समय में पूरा किया जा सके। यही वजह है कि फ्लाइट सुनते ही हवा में लंबे सफर की कल्पना करने लगते हैं। तब भी कभी इस बारे में सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (World's Shortest Flight) कितनी लंबी है?
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा
अगर आपसे अनुमान लगाने को कहें तो दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (World's Shortest Flight) कम से कम एक घंटे की तो बताएंगे। लेकिन आप असली जबवा के आसपास नहीं है। दरअसल, दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट (Shortest Plane Journey) में टेकऑफ के कुछ ही पल में फ्लाइट लैंडिंग कर लेती है।
दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट कहां चलती है?
हम बात कर रहे हैं स्कॉटलैंड के ऑर्किनी द्वीप समूह में स्थित वेस्ट्रे (Westray) और पापा वेस्ट्रे (Papa Westray) द्वीपों के बीच उड़ने वाले एअरप्लेन की। चलिए अब दूरी और फ्लाइट का समय भी जान लेते हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है नाम
पहली बात तो ये कि इस फ्लाइट का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में दर्ज है। ये दुनिया की सबसे छोटी कॉमर्शियल फ्लाइट के रूप में जानी जाती है।
कितनी है दूरी
दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट केवल 2.7 किलोमीटर का सफर कवर करती है। इस दूरी को पूरा करने में विमान को औसतन मात्र 80 सेकंड लगते हैं। कभी-कभार हवा की दिशा अनुकूल होने पर यह समय और भी कम हो जाता है।
अब सवाल आता है क्यों है इतनी कम दूरी
इतनी कम दूरी के लिए फ्लाइट की जरूरत क्यों पड़ती है? दरअसल, इन दोनों द्वीपों के बीच कोई सड़क या पुल नहीं है। इस समुद्र का पानी ऐसा है कि नाव से यात्रा करना बहुत मुश्किल है। इसलिए, स्थानीय लोगों और जरूरी सेवाओं (जैसे डॉक्टर, शिक्षक) के लिए ये फ्लाइट बेहद अहम है।
किस तरह का विमान होता है इस्तेमाल
इस यात्रा के लिए छोटे ब्रिटन-नॉर्मन बीएन2बी-26 आइलैंडर (Britten-Norman BN2B-26 Islander) विमान का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें लगभग 8-10 यात्री बैठ सकते हैं। यात्री इसमें बैठकर पायलट को विमान उड़ाते हुए भी देख सकते हैं, जो कि एक नया अनुभव देता है।
किसका गुलाम था इंग्लैंड? भारत-अमेरिका पर सालों तक शासन करने वाले ब्रिटेन पर किसने किया था कब्जा
कम उम्र में ही बढ़ने लगा शुगर लेवल तो करें ये 4 बदलाव, हमेशा रहेगा कंट्रोल
दुनिया का सबसे महंगा चावल कौन सा है, क्या है इसकी खूबी, कैसा होता है खाने में स्वाद - जानें यहां
PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले ऑनलाइन ऐसे बनवाएं फार्मर आईडी, इसके बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे
रहमानुल्लाह गुरबाज ने तोड़ा विराट और युवराज का रिकॉर्ड
Border 2 Box Office Collection Day 20: थम गई 'बॉर्डर 2' की रफ्तार, अब तक किया इतना कलेक्शन
JEE Main Result 2026 Date: बिग अपडेट! आज नहीं अब इस दिन घोषित होगा जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक
‘रिटायर होने नहीं, जीने आया हूं’, 2 करोड़ से ज्यादा का पैकेज छोड़ भारत लौटा शख्स, देश में रहने के बताए तीन बड़े फायदे
Maha shivratri: भारत के बाहर भी मौजूद हैं प्राचीन शिव मंदिर, सरहद पार गूंजते हैं हर-हर महादेव के जयकारे
क्या नए इनकम टैक्स में भी टैक्सपेयर्स को बच्चों के हॉस्टल अलाउंस, HRA छूट मिलेगी? जानिए क्या कहता है नया ड्राफ्ट रूल्स
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited