अजमेर के जिस कॉलेज से पढ़े हैं IPS रहे अजीत डोभाल, जानें कैसे मिलता है उसमें एडमिशन
अजीत कुमार डोभाल, आईपीएस (सेवानिवृत्त), भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) हैं। अजीत डोभाल 3 फरवरी को गाजा शांति योजना से जुड़े अहम इवेंट्स के बीच सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं। इन्हें इनकी उपलब्धियों व तेज दिमाग की वजह से 'भारत का जेम्स बॉन्ड' कहा जाता है। आइये जानें आखिर कहां से पढ़े हैं NSA Ajit Doval, उस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन
किस कॉलेज से पढ़े हैं IPS रहे अजीत डोभाल, जानें कैसे मिलता है उसमें एडमिशन
Ajit Doval Kaun Hai: अजीत डोभाल आईपीएस (सेवानिवृत्त) और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार है। व पूर्व भारतीय खुफिया और कानून प्रवर्तन अधिकारी भी हैं। उनकी उपलब्धियों व तेज दिमाग की वजह से 'भारत का जेम्स बॉन्ड' कहा जाता है। आइये जानें आखिर कहां से पढ़े हैं NSA Ajit Doval, उस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन
NSA Ajit Doval
चर्चा में क्यों: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोभाल 3 फरवरी को 'गाजा शांति योजना' से जुड़े अहम इवेंट्स के बीच सऊदी अरब के दौरे पर पहुंच गए। पिछले सितंबर में सऊदी अरब द्वारा पाकिस्तान के साथ आपसी रक्षा समझौता करने के बाद से NSA सऊदी अरब का दौरा करने वाले सबसे सीनियर भारतीय अधिकारी हैं। इन्हें 'The James Bond of India' कहा जाता है। आइये जानें आखिर कहां से पढ़े हैं NSA Ajit Doval, उस कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन
Ajit Doval Biography in Hindi English
20 जनवरी 1945 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के घिरी बनल्स्यूं गांव में एक गढ़वाली परिवार में जन्मे Ajit Doval 2004 से 2005 तक इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डायरेक्टर रह चुके हैं। अजित डोभाल (Ajit Doval) को पीएम मोदी (PM MODI) का बेहद खास माना जाता है। यही वजह है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हर मामले या बैठक में अजित डोभाल का किरदार हमेशा अहम होता है।
Ajit Doval Education Background
उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा राजस्थान के अजमेर मिलिट्री स्कूल (Ajmer Military School, Rajasthan) से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन किया।
Ajit Doval Education Qualification
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के पास आगरा यूनिवर्सिटी (1967) से इकोनॉमिक्स में मास्टर डिग्री है, जिसमें उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। 1968 में, अजीत डोभाल इंडियन पुलिस सर्विस में शामिल हुए और पंजाब और मिजोरम में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन्स में सक्रिय रूप से शामिल रहे। (Why Ajit Doval is called James Bond of India) उन्हें 'इंडियन जेम्स बॉन्ड' का खिताब दिया गया था।
अजीत डोभाल यूपीएससी बैच, Ajit Doval Batch
डोभाल 1968 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने अजमेर के जिस मिलिट्री स्कूल से पढ़ाई की, उसकी स्थापना 1930 में की गई थी। ये अपनी तरह के सिर्फ पांच RMS (राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, जिसे पहले रॉयल इंडियन मिलिट्री स्कूल कहा जाता था) में से एक है।
राजस्थान अजमेर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है?
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), अजमेर में लड़कों को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET), इंटरव्यू और मेडिकल एग्जाम के आधार पर एडमिशन दिया जाता है। कैंडिडेट्स को क्लास VI और IX के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होता है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम दिसंबर/जनवरी में होता है, जिसमें सिलेक्शन मेरिट और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होता है।
सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक में अहम योगदान
भारत की सितंबर 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और फरवरी 2019 की पाकिस्तान में सीमा पार बालाकोट एयरस्ट्राइक डोभाल की देखरेख में की गई थीं।
IND vs NAM मैच में टूटने वाले हैं ये 5 रिकॉर्ड, नामीबिया के खिलाफ भारत का दूसरा मुकाबला
पेरेंटिंग के लिए 777 नियम क्या है? महज 21 मिनट में संवार सकते हैं बच्चों का फ्यूचर
वंदे भारत एसी चेयर कार का किराया चीन-जापान के मुकाबले कितना कम, सुविधाओं में इतना फर्क?
TV TRP Report Week 5: नागिन का फन कुचलकर नंबर 1 बनी 'अनुपमा', बुरी तरह बैठा तुलसी का भट्टा
अरबपति होने के बाद कंजूस-मक्खीचूस हैं सलमान खान सहित ये सितारे, जेब से चवन्नी निकालने में भी लगता है डर
दिल्ली को मिलेगा एक और क्रिकेट स्टेडियम, यहां तलाशी जा रही जगह
शेयर बाजार की उथल-पुथल के बीच Step-Up SIP है बेहतर रिटर्न पाने का स्मार्ट तरीका, जानें क्यों?
CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप ए, बी, सी टियर 1 आंसर की जारी, www.cbse.gov.in दर्ज करें आपत्ति
Viral Video: मुंबई लोकल ट्रेन में टिकट चेक करते दिखे ‘द ग्रेट खली’, टीसी को देखकर यात्री रह गए दंग
जिगरा में है दम तभी 17 की भीड़ में ढूंढ़ पाएंगे 27, टाइम है सिर्फ 4 सेकंड
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited