कौन हैं BSF फ्रंटियर मुख्यालय के IG अवतार सिंह शाही, असिस्टेंट कमाडेंट से तय किया महानिरीक्षक तक का सफर

Meet Avtar Singh Shahi IG BSF frontier headquarters delhi: सीमा सुरक्षा बल (BSF) के वरिष्ठतम अधिकारियों में से एक अवतार सिंह शाही को गृह मंत्रालय के अधीन बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय, दिल्ली में महानिरीक्षक बनाया गया है। अवतार सिंह सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उन्होंने असिस्टेंट कमाडेंट से महानिरीक्षक तक का सफर तय किया है।

बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के आईजी
01 / 07
Image Credit : Twitter/Instagram

​बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय के आईजी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के सीनियर ऑफिसर अवतार सिंह शाही गृह मंत्रालय के अधीन बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय, दिल्ली में महानिरीक्षक (IG) नियुक्ति किए गए हैं।

असिस्टेंट कमाडेंट से महानिरीक्षक तक का सफर
02 / 07
Image Credit : Twitter/BSFODISHA

असिस्टेंट कमाडेंट से महानिरीक्षक तक का सफर

अवतार सिंह सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हैं। उन्होंने असिस्टेंट कमाडेंट से महानिरीक्षक तक का सफर तय किया है। वह बीएसएफ में 1989 बैच के 13वें बैच के अधिकारी हैं।

1989 में बीएसएफ में शामिल
03 / 07
Image Credit : Twitter/BSFODISHA

1989 में बीएसएफ में शामिल

अवतार सिंह शाही मूलरूप से भिवानी से ताल्लुक रखते हैं। वह 1989 में सहायक कमांडेंट के रूप में बीएसएफ में शामिल हुए। उसके बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत के हर कोने में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

दिल्ली में तैनाती अहम
04 / 07
Image Credit : Twitter/BSFODISHA

दिल्ली में तैनाती अहम

इससे पहले वह ओडिशा स्थित फ्रंटियर मुख्यालय स्पेशल ऑप्स बीएसएफ में तैनात थे। दिल्ली मुख्यालय का प्रभार एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जाता है क्योंकि यह पद केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे बल के संचालन, नीतिगत निर्णयों और भविष्य की रणनीतियों से जुड़ा हुआ है। वे अपने कुशल नेतृत्व और रणनीतिक दृष्टि के लिए जाने जाते हैं।

तेजतर्रार रणनीति वाले अधिकारी
05 / 07
Image Credit : Twitter/Instagram

तेजतर्रार रणनीति वाले अधिकारी

सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनाती के दौरान उन्होंने न सिर्फ घुसपैठ पर प्रभावी रोक लगाई और आतंकवाद-विरोधी अभियानों का ना सिर्फ सफल नेतृत्व किया, बल्कि बल के भीतर अनुशासन और मनोबल को भी सुदृढ़ किया। उनकी रणनीतिक दृष्टि ने हमेशा बीएसएफ को नई दिशा और मजबूती प्रदान की है।

राष्ट्रीय पदक से सम्मानित
06 / 07
Image Credit : Twitter/Instagram

राष्ट्रीय पदक से सम्मानित

अवतार सिंह शाही को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अगस्त 2025 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया गया, जो पुलिस सेवा का सर्वोच्च अलंकरण माना जाता है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस भी मिला
07 / 07

राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस भी मिला

इससे पहले मई 2018 में उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर मेरिटोरियस सर्विस से भी सम्मानित किया गया थ। यह पदक उन्हें तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया था। (Photo Credit: BSF)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited