Lohri School Holidays: लोहड़ी पर कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल, जानें स्कूलों की छुट्टी का राज्यवार अपडेट

लोहड़ी का पर्व कई राज्यों में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी पर भले ही राष्ट्रीय अवकाश ना रहता हो मगर कई ऐसे राज्य भी हैं, जहां पर लोहड़ी की छुट्टी होती है। इन दिनों शीतलहर के चलते बहुत से राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है और कई राज्यों में छुट्टियों को बढ़ाया गया है। ऐसे में चलिये जानते हैं कि Tue, 13 Jan, 2026 यानी मंगलवार 13 जनवरी (Lohri Kab hai) को लोहड़ी के मौके पर किन-किन राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। Lohri Holiday List, Lohri Kab manai jati hai, Lohri School Holiday, Lohri School Holiday Statewise list, Lohri School closed in Delhi

लोहड़ी कब मनाई जाएगी Lohri kab ki hai
01 / 07
Image Credit : Canva

लोहड़ी कब मनाई जाएगी? Lohri kab ki hai

सबसे पहले बात करते हैं कि लोहड़ी कब मनाई जाएगी। द्रिक पंचांग के अनुसार, 2026 में लोहड़ी मंगलवार, 13 जनवरी, 2026 को मनाई जाएगी। लोहड़ी संक्रांति का समय 14 जनवरी को दोपहर 03:13 बजे होगा। दूसरी ओर, मकर संक्रांति बुधवार, 14 जनवरी, 2026 को मनाई जाएगी।

क्या दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल Delhi School Closed on Lohri
02 / 07
Image Credit : Canva

क्या दिल्ली में बंद रहेंगे स्कूल? Delhi School Closed on Lohri

सर्दियों की छुट्टियों के कारण लोहड़ी पर दिल्ली के स्कूल बंद रहेंगे। CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से जुड़े हिंदी और इंग्लिश मीडियम स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक के लिए 25 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। ऐसे में लोहड़ी के मौके पर दिल्ली के स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लोहड़ी की छुट्टी  UP School Closed on Lohri
03 / 07
Image Credit : Canva

​उत्तर प्रदेश के स्कूलों में लोहड़ी की छुट्टी : UP School Closed on Lohri

नोएडा, मेरठ, गुरुग्राम और फरीदाबाद के स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सर्दियों की छुट्टियां हैं। इसलिए, 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी। यूपी में स्कूल 15 जनवरी को फिर से खुलेंगे।

क्या गाजियाबाद में लोहड़ी पर स्कूल बंद रहेंगे Ghaziabad School Closed on Lohri
04 / 07
Image Credit : Canva

​क्या गाजियाबाद में लोहड़ी पर स्कूल बंद रहेंगे? Ghaziabad School Closed on Lohri

गाजियाबाद में भी छात्रों की लोहड़ी पर छुट्टी रहेगी। जिले में कक्षा 8 तक के स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के कारण 14 जनवरी तक बंद हैं। इसका मतलब है कि 13 जनवरी को भी स्कूल बंद रहेंगे।

पंजाब में लोहड़ी की छुट्टी  Punjab School Closed on Lohri
05 / 07
Image Credit : Canva

पंजाब में लोहड़ी की छुट्टी : Punjab School Closed on Lohri

पंजाब में लोहड़ी के मौके की आमतौर पर छुट्टी रहती है। मगर हाल ही में राज्य सरकार ने सभी स्कूलों को 13 जनवरी तक बंद रखने का फैसला लिया है। ऐसे में राज्य में लोहड़ी के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे और बच्चे परिवार के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट कर सकेंगे।

पंजाब में बढ़ाई गईं छुट्टियां Punjab School Closed
06 / 07
Image Credit : Canva

पंजाब में बढ़ाई गईं छुट्टियां Punjab School Closed

पंजाब में पहले सर्दी की छुट्टियां 7 जनवरी तक ही थीं। मगर बाद में इन छुट्टियों को बढ़ाकर 13 जनवरी तक कर दिया गया है। पंजाब में तापमान लुढ़करकर नीचे आ गया, जिसके बाद बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए छुट्टी घोषित की गई है।

अब स्कूल कब खुलेंगे School Reopen Date January School Holiday
07 / 07
Image Credit : Canva

अब स्कूल कब खुलेंगे? School Reopen Date/ January School Holiday

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, नोएडा और गाजियाबाद के ज्यादातर स्कूल सर्दियों की छुट्टियों के बाद 15 जनवरी को फिर से खुलने की उम्मीद है। फिल्हाल इन राज्यों के अधिकतर जिलों में बच्चे सर्दियों की छुट्टी को एन्जॉय कर रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited