कृतिका कामरा और गौरव कपूर में कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा, किसके पास है बड़ी डिग्री ?
पिछले लंबे समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टेलीविजन प्रजेंटेटर गौरव कपूर के रिश्ते को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थीं। अब फाइनली एक्ट्रेस ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। अब गौरव और कृतिका चर्चा में आ गए हैं। हर कोई उनकी फैमिली, डेटिंग और उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। इस बीच चलिये जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है।
रिश्ते को किया ऑफिशियल
हाल ही में जब कृतिका और गौरव ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जबसे एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर किया है, सभी लोग उनके बारे में जानने को बेताब हैं।
कितनी पढ़ी-लिखी हैं कृतिका
कृतिका कामरा की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो एक्ट्रेस ने फैशन इंडस्ट्री की पढ़ाई की है। उन्होंने दिल्ली के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में एडमिशन लिया मगर फिर पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। उन्हें हम सिकंदर शो का ऑफर मिल गया था, जिस वजह से उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।
गौरव कपूर कितने पढ़े-लिखे ?
टीवी प्रजेंटेटर गौरव कपूर की स्कूली शिक्षा दिल्ली के माउंट सेंट मैरी स्कूल से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही श्री वेंकटेश्वर कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की। 17 साल की उम्र में ही उन्होंने रेडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया।
गौरव कपूर ने किए कई शोज
गौरव कपूर जाने-माने क्रिकेट और टीवी होस्ट हैं। उन्होंने आईपीएल कवरेज और अपने यूट्यूब के लिए कई सारे शोज किए हैं। उन्होंने डरना मना है और A Wednesday जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
कृतिका की पढ़ाई-लिखाई
कृतिका की शुरुआती पढ़ाई मध्यप्रदेश और फिर उत्तर प्रदेश से हुई है। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए दिल्ली चली गईं। कृतिका के पिता डेंटिस्ट हैं और उनकी मां न्यूट्रिशनिस्ट।
कृतिका का फिल्मी करियर
कृतिका कामरा ने इंडस्ट्री में टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन फिर उन्होंने मित्रों और भीड़ जैसी वेब सीरीज में अपनी किस्मत आजमाई। उनकी अपकमिंग फिल्मों में द ग्रेट शम्शुद्दीन और फैमिली है।
हल्दी में लगेंगी सूरजमुखी के फूल सी खिली-खिली, बस ट्राई करें ये ट्रेंडी लहंगा डिजाइन, तीसरा वाला है सुपरहिट
What is Coldwave: क्या होती है शीतलहर? जानें कब और क्यों घोषित होती है 'कोल्ड वेव
बाबर का पोता, जिसने राजगद्दी मिलने के बाद छोड़ दिया था इस्लाम?
80 साल का विलेन 29 साल छोटी वाइफ संग हुआ रोमांटिक, समुंदर किनारे मनाया बर्थडे
'मैं खुलकर जवाब दे रहा हूं...' सुनीता आहूजा की बदजुबानी का गोविंदा ने दिया जवाब, 5 प्वाइंट में समझें पूरा माजरा
'गाजा पीस बोर्ड' में भारत के साथ पाकिस्तान भी आमंत्रित, क्या हैं इसके मायने, कैसे करेगा काम ?
बांग्लादेश के बाद पाकिस्तान की गीदड़भभकी, भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच खेलने पर उगला जहर
कजाकिस्तान घूमने क्यों जाते हैं भारतीय, 99% लोग हैं सच्चाई से अनजान
Bitcoin Scam: राज कुंद्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, 'बिटकॉइन घोटाला' मामले में कोर्ट ने जारी किया समन
रसातल में रुपया! डॉलर के सामने पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट, अब इतनी हो गई कीमत
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited