क्या होती है कलर कोडिंग टेक्नीक, जिससे आरोही ने गाड़ा JEE Advanced में झंडा, टॉपर बनने का है राज

हाल ही में JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद टॉपर्स के नाम भी जारी किये गए। IIT दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने एग्जाम में AIR लाकर इतिहास रच दिया। वहीं महिला कैंडिडेट्स में आरोही देशपांडे का भी नाम है। अपनी उपलब्धि के बाद आरोही ने मीडिया से बातचीत में अपनी इस उपलब्धि पर बात की। चलिये जानते हैं कैसे एक खास टेक्नीक की बदौलत आरोही ने जेईई एडवांस्ड जैसी मुश्किल परीक्षा को टॉप किया और कैसे अन्य छात्र किसी भी परीक्षा में इस टेक्नीक का इस्तेमाल करके परीक्षा में अच्छे नंबर्स हासिल कर सकते हैं...

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Jun 4 2026, 11:35 IST
आरोही की मजेदार टेक्नीकImage Credit : IStock01 / 07

आरोही की मजेदार टेक्नीक

जेईई एडवांस्ड टॉपर आरोही देशपांडे की एक टेक्नीक, जो उन्होंने परीक्षा में अपनाई थी, हर छात्र को जरूर पता होनी चाहिए। ये वही टेक्नीक है, जिसने उन्हें टॉपर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

महिला कैटेगरी की टॉपर Image Credit : IStock02 / 07

महिला कैटेगरी की टॉपर

JEE Advanced महिला उम्मीदवारों की बात करें तो आरोही देशपांडे ने महिला कैटेगरी में शीर्ष स्थान हासिल किया। उन्हें 360 मार्क्स में से 280 मार्क्स हासिल हुए। उन्होंने CRL 77 हासिल किया, जिससे वे महिला कैटेगरी में टॉपर बन गईं।

तैयारी को ऐसे किया स्ट्रॉन्गImage Credit : IStock03 / 07

तैयारी को ऐसे किया स्ट्रॉन्ग

आरोही ने अपनी जेईई एडवांस्ड की तैयारी कोटा से की। उन्होंने टेस्ट सीरीज, रोजाना प्रैक्टिस और रिवीजन से अपनी तैयारी को बेहद स्ट्रॉन्ग किया।

ऐसे की तैयारी Image Credit : IStock04 / 07

ऐसे की तैयारी

आरोही ने अपनी तैयारी वीकेंड में भी बरकरार रखी। अगर कोई सब्जेक्ट सप्ताह के दिनों में नहीं कवर हो पाता था तो वे वीकेंड पर समय निकालती थीं।

इस टेक्नीक का किया इस्तेमाल05 / 07

इस टेक्नीक का किया इस्तेमाल

आरोही के स्टडी प्लान में नोट्स तैयार करने से लेकर कलर कोडिंग का इस्तेमाल तक शामिल था। उन्होंने जिस सब्जेक्ट के नोट्स तैयार किए, उसमें कलर कोडिंग भी शामिल था। कलर कोडिंग टेक्नीक ने उन्हें टॉपर बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई।

क्या है कलर कोडिंग टेक्नीक ? 06 / 07

क्या है कलर कोडिंग टेक्नीक ?

कलर कोडिंग टेक्नीक में वे जरूरी फॉर्मूला, कई सारे फैक्ट्स और अवधारणाओं को अलग-अलग रंग से लिखती थीं। ये टेक्नीक उन्हें जरूरी बिंदुओं को याद रखने में मदद करती थी।

याद रखने का शानदार तरीका07 / 07

याद रखने का शानदार तरीका

कलर कोडिंग टेक्नीक एक ऐसी व्यवस्था है, जिसमें अलग-अलग सूचनाओं, कैटेगरी या फिर किसी चीज को अलग रंग से पहचाना और व्यवस्थित किया जाता है। ये बिना शब्दों के ही जानकारी को तेजी से समझने, याद रखने का एक शानदार तरीका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!