सरकारी नौकरियों में टैटू अलाउड है या नहीं, अगर नहीं तो क्या है कारण
ज्यादातर सरकारी नौकरियों में टैटू की आम तौर पर इजाजत होती है, लेकिन यूनिफॉर्म वाली सेवाओं (सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस) में सख्त पाबंदियां होती हैं, जहां दिखने वाले टैटू पर आमतौर पर रोक होती है। ढके हुए हिस्सों पर छोटे, बिना आपत्तिजनक टैटू अक्सर स्वीकार किए जाते हैं, जबकि बड़े, दिखने वाले या आपत्तिजनक टैटू मेडिकल जांच के दौरान डिसक्वालिफिकेशन का कारण बन सकते हैं। आइये जानें क्या है सच
सरकारी नौकरियों में टैटू अलाउड है या नहीं, अगर नहीं तो क्या है कारण
अगर आप सोचते हैं शरीर पर टैटू होने का मतलब है कि अब सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती, तो ये पूरी तरह सच नहीं है। वास्तव में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करने के लिए टैटू को लेकर जॉब के नेचर के अनुसार, कुछ पाबंदियां हैं, लेकिन ये पूरी तरह से बैन नहीं है।
टैटू के लिए होते हैं गाइडलाइंस
सरकारी नौकरी में टैटू के लिए कुछ गाइडलाइंस हैं, जिसके अनुसार, जिन उम्मीदवारों के शरीर के किसी भी हिस्से पर टैटू हैं, सिवाय फोरआर्म के अंदरूनी हिस्से यानी कोहनी के अंदर से कलाई तक और हथेली के पीछे/हाथ के पिछले (डॉर्सल) हिस्से को छोड़कर, उन्हें इंडियन एयर फोर्स, इंडियन नेवी, इंडियन कोस्ट गार्ड और पुलिस डिपार्टमेंट में भर्ती से रोक दिया गया है।
क्या टैटू होने के बाद अप्लाई कर सकते हैं?
अगर आप शरीर पर टैटू है तो भी आप सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन एलिजिबल माने जाने के लिए आपको कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी। हम इस बात पर भी रोशनी डालेंगे कि क्या टैटू हटाने की सर्जरी के बाद आपको नौकरी मिल सकती है या नहीं।
टैटू पर पाबंदी क्यों है?
सरकारी नौकरियों में, प्रोफेशनलिज्म बनाए रखने के लिए टैटू को बढ़ावा नहीं दिया जाता है। एक जैसी और अनुशासित लुक बनाए रखने के लिए, कैंडिडेट्स को टैटू न बनवाने की सलाह दी जाती है।
क्या है नियम
अगर कोई उम्मीदवार अपने शरीर पर टैटू बनवाते भी हैं, तो उसकी जगह ऐसी होनी चाहिए जो छिपी रहे और बाहर की दुनिया को दिखाई न दे।
कौन से टैटू हैं मना
आपत्तिजनक, राजनीतिक या धार्मिक सिंबल वाले टैटू पूरी तरह से मना हैं, ताकि न्यूट्रैलिटी बनी रहे और लोगों की सांस्कृतिक या धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। इन सबके अलावा अधिकारियों की पारंपरिक इमेज को बनाए रखना भी एक जरूरी कारण है।
ये भी ध्यान दें
कई भारतीय सरकारी नौकरियों में टैटू होना गलत नहीं माना जाता है, लेकिन ये कुछ खास सर्विसेज, डिपार्टमेंट और उसके नियमों पर भी निर्भर करता है। जैसे IAS, IPS, और Defense Services के लिए टैटू पूरी तरह बैन है। इसलिए खास नौकरी के लिए भर्ती के दिशानिर्देशों को चेक करना बहुत जरूरी होता है।
धड़धड़ाती नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, 13 मिनट में पहुंचाएगी डायरेक्ट कानपुर सेंट्रल; बस के किराए में करें AC ट्रेन में सफर
भारत की सबसे छोटी ट्रेन; कछुए से भी धीमी है रफ्तार! लेकिन शानदार सफर जिंदगी भर याद रहेगा
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 4 संकेत, तुरंत पहचान से बच सकती है जान
Google की बड़ी चेतावनी, करोड़ों मोबाइल यूजर्स पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा
ट्रेन के टिकट में RAC का क्या मतलब होता है, कैंसिल होने के बावजूद कैसे मिलती है ये टिकट?
महाकाल दर्शन से पहले करें बाबा वृद्धकालेश्वर के दर्शन, तभी पूर्ण मानी जाती है उज्जैन यात्रा
धड़धड़ाती नौबस्ता तक दौड़ी मेट्रो, 13 मिनट में पहुंचाएगी डायरेक्ट कानपुर सेंट्रल; बस के किराए में करें AC ट्रेन में सफर
केरल क्यों है फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन? जानें कब जाना होगा बेस्ट
भारत की सबसे छोटी ट्रेन; कछुए से भी धीमी है रफ्तार! लेकिन शानदार सफर जिंदगी भर याद रहेगा
भारत-यूएस ट्रेड डील से बदलेगा खेल, टैरिफ कटौती से ऑटो-एयरोस्पेस और क्रिटिकल मिनरल सेक्टर को बड़ा फायदा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited