37 अक्षर से बना है भारत का UT, शर्तिया नहीं बता पाएंगे नाम
भारत में किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के नाम की स्पेलिंग इतनी लंबी नहीं होगी जिसमें 37 अंग्रेजी अक्षर आते हों। अगर आपको सभी राज्य या केंद्र शासित प्रदेशों के नाम उनकी स्पेलिंग के साथ याद है तो बताइये सबसे लंबा नाम किस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का है।
37 अक्षर से बना है भारत का UT, शर्तिया नहीं बता पाएंगे नाम
ज्यादातर लोगों को ये पता है कि भारत में 28 राज्य हैं, लेकिन केंद्र शासित प्रदेशों की संख्या कम लोगों को पता है। जिस तरह राज्यों को State कहा जाता है, उसी तरह केंद्र शासित प्रदेश को Union Territories कहा जाता है। भारत में मौजूदा दौर में 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
भारत के सभी राज्यों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
भारत के सभी राज्यों के नाम- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh), अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh), असम (Assam), बिहार (Bihar), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh), गोवा (Goa), गुजरात (Gujarat), हरियाणा (Haryana), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh), झारखंड (Jharkhand), कर्नाटक (Karnataka), केरल (Kerala), मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), महाराष्ट्र (Maharashtra), मणिपुर (Manipur), मेघालय (Meghalaya), मिजोरम (Mizoram), नागालैंड (Nagaland), ओडिशा (Odisha), पंजाब (Punjab), राजस्थान (Rajasthan), सिक्किम (Sikkim), तमिलनाडु (Tamil Nadu), तेलंगाना (Telangana), त्रिपुरा (Tripura), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttarakhand), और पश्चिम बंगाल (West Bengal)।
भारत के सभी केंद्र शासित प्रदेशों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में
हिंदी में- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, दिल्ली (एनसीटी), जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, लक्षद्वीप और पुडुचेरीअंग्रेजी में- Andaman & Nicobar Islands, Chandigarh, Dadra & Nagar Haveli and Daman & Diu, Delhi (NCT), Jammu & Kashmir, Ladakh, Lakshadweep, and Puducherry
ये है जवाब
UT of Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu इस केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक साइट ddd.gov.in पर जाएंगे तो पाएंगे कि वहां अंग्रेजी के 37 अक्षर में इसे लिखा गया है।
पुर्तगालियों का था कब्जा
पुर्तगालियों ने 1783 और 1785 के बीच दादरा और नगर हवेली पर कब्जा कर लिया और 1954 में आजादी तक इस पर राज किया। लगभग 170 साल के पुर्तगाली शासन का अंत 2 अगस्त 1954 को गोवा पार्टियों के स्वयंसेवकों द्वारा स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर किया गया।
इतिहास
आजादी के बाद, इस क्षेत्र का प्रशासन एक प्रशासक द्वारा चलाया जाता था, जिसे सभी प्रशासनिक मामलों पर सलाह देने के लिए एक सलाहकार होता था और जल्द ही वरिष्ठ पंचायत और समूह पंचायत बनाकर स्थानीय लोगों को प्रशासन में शामिल करने के लिए कदम उठाए गए। 12 जून 1961 को, वरिष्ठ पंचायत ने सर्वसम्मति से भारतीय संघ में विलय का प्रस्ताव पारित किया।
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव कहां है?
'दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव' पश्चिमी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है, जो गुजरात-महाराष्ट्र सीमा के पास 4 अलग-अलग क्षेत्रों से मिलकर बना है।
400 KM दूरी, 285 Metro ट्रेनें, 250 से ज्यादा स्टेशन; ये है भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
इंग्लैंड के खिलाफ इतिहास रचने से चूका नेपाल
40 की उम्र में भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं अप्लाई ?
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड
रियल लाइफ में हॉटनेस से पसीने छुड़ा देती हैं टीवी की ये संस्कारी बहुएं, चौथी एक्ट्रेस की हर अदा पर फिदा है फैंस
Aaj Ka Ankfal: इन 8 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा नसीब, पढ़ें 9 फरवरी का अंकफल
Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशि वालों की आज होगी तगड़ी कमाई, बढ़ेगा बैंक-बैलेंस, पढ़ें 9 फरवरी का राशिफल
मणिपुर के उखरुल में जनजातीय झड़प, निषेधाज्ञा लागू; नए सीएम के सामने कानून व्यवस्था बड़ी चुनौती
Delhi: पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर कार में मिले तीन शवों से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
T20 World Cup Points Table Updates (08-february-2026): टी20 विश्व कप के दूसरे दिन न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका की जीत के बाद जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited