भारत देश किन महासागरों से घिरा है, ज्यादातर को ये बात पता होगी। भारत के उत्तर में हिमालय है, जबकि तीन तरफ तीन महासागर है। पश्चिम दिशा में अरब सागर है, पूर्वी दिशा की ओर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंदी महासागर। लेकिन वो कौन सी जगह है जहां इन तीनों महासागरो का मिलन होता है। आइये जानें
बता दें, भारत के सबसे दक्षिणी राज्य Tamil Nadu में स्थित कन्याकुमारी (Cape Comorin) में तीनों महासागर आपस में मिलते हैं। यहां का दृश्य अद्वितीय है, जहां तीनों सागरों के पानी का रंग अलग-अलग देखा जा सकता है।
तमिलनाडु को पहले मद्रास (Madras) नाम से जाना जाता था। 1969 में मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु कर दिया गया, जिसका अर्थ है "तमिल लोगों की भूमि" या "तमिल देश"।
तमिलनाडु में अधिकांश लोग तमिल बोलते हैं। राजभाषा संबंधी कानून 27.12.1956 को पारित किया गया और तमिलनाडु सरकार के राजपत्र में 23 जनवरी 1957 को प्रकाशित किया गया। जिसके बाद राज्य में यह पुष्टि की गई कि तमिलनाडु की राजभाषा 'तमिल' है।
तमिलनाडु के पश्चिम में केरल है, जबकि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश इसके उत्तरी भाग में हैं। बाकी ये पानी से घिरा है।
तमिलनाडु में मदुरै को 'थूंगा नगरम' कहते हैं। इसका मतलब है 'वह शहर जो कभी नहीं सोता'। इस जगह पर इतिहास हमेशा जिंदा रहता है और मदुरै जैसा बड़ा शहरी सेंटर आपको आरामदायक रहने के लिए वे सभी सुविधाएं देता है।
तमिलनाडु दक्षिण भारत में मौजूद एक राज्य है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर चेन्नई है।