कहां खुला है देश का सबसे लंबा SKY Walk ब्रिज, सामने आईं तस्वीरें
देश का सबसे लंबा SKY Walk ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। ये एक बड़ी उपलब्धि है, और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए जरूरी प्वॉइंट भी। आइये जानते हैं, भारत का सबसे लंबा SKY walk Bridge कहां बना है, ये क्या होता है।
देश का सबसे लंबा SKY Walk
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के कैलाशगिरी पहाड़ी पर बना ग्लास स्काईवॉक 1 दिसंबर 2025 को ऑफिशियली तौर पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। विशाखापत्तनम के सांसद एम. श्रीभारत ने विशाखापत्तनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (VMRDA) के चेयरपर्सन एम.वी. प्रणव गोपाल और लोकल MLA वेलागपुडी रामकृष्ण की मौजूदगी में इसका उद्घाटन किया।
SKY Walk Bridge Length
VMRDA ने 7 करोड़ रुपये की लागत से यह ग्लास स्काईवॉक बनाया है, जो करीब 55 मीटर लंबा है। बता दें, ये भारत में मौजूद अन्य ग्लास ब्रिजों से कहीं अधिक लंबा है।
40MM मोटे टफ्ड जर्मन ग्लास
इसे कैंटिलीवर स्ट्रक्चर के तौर पर तैयार किया गया है। इसमें इम्पोर्टेड 40MM मोटे टफ्ड जर्मन ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। इसे PPP मॉडल के तहत बनाया गया है।
sky walk bridge vizag opening date
इस ग्लास ब्रिज का निर्माण काफी समय पहले पूरा हो गया था, लेकिन उद्घाटन में देरी हो रही थी। पहले इसे 15 अगस्त तक तैयार करने की योजना थी, लेकिन निर्माण कार्य में देरी के कारण यह सितंबर में पूरा हुआ। इसके बाद अब जाकर इसे शुरू किया गया है।
भारत का सबसे बड़ा ब्रिज - कैंटी-लीवर ग्लास
इस ग्लास ब्रिज को भारत का सबसे बड़ा कैंटी-लीवर ग्लास ब्रिज माना जा रहा है। गौरतलब है कि स्थानीय लोगों में इस पर चलने का अनुभव लेने का उत्साह उमड़ पड़ा है।
भारत में कहां कहां है ग्लास ब्रिज
केरल में बने एक ग्लास ब्रिज की लंबाई 38 मीटर है, जबकि मिजोरम के आइजोल स्काई वॉक की लंबाई केवल 10 मीटर है।
खासियत
इस पर चलते हुए पर्यटक ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, खाई जैसी गहरी घाटियां, हरे-भरे जंगल और विशाल समुद्र जैसे खूबसूरत नजारे एक ही जगह से देख सकते हैं। माना जा रहा है ये पर्यटकों को लुभाएगा।
Price और Rate में क्या अंतर होता है, ज्यादातर लोग नहीं जानते
Vastu Tips For Money: घर में दो दिन भी नहीं टिकता पैसा, तो जानें पिछले 3 सालों से क्या गलती कर रहे हैं आप
ऋषिकेश में नया आकर्षण बजरंग सेतु, जानें इस ग्लास ब्रिज की खास बातें
Bigg Boss 19: सक्सेस पार्टी में सलमान खान सहित इन सितारों ने रोशन की शाम, फरहाना ने लगाया बोल्डनेस का तड़का
Explained: UGC, AICTE और NCTE की जगह लेगा सिंगल रेगुलेटर! क्या पूरी तरह से बदलने वाला है एजुकेशन सिस्टम?
पौष माह की एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, निरोग और सफलता का मिलेगा आशीर्वाद
सर्दियों में क्यों पीना चाहिए लौकी का जूस, सेहत के लिए है वरदान, जान लें गजब फायदे
WhatsApp पलक झपकते ही हो जाएगा बैन, भूल कर भी न करें ये 4 गलतियां
Video: संसद पर आतंकवादी हमले की 24वीं बरसी आज, PM मोदी, राहुल गांधी ने दी वीर जवानों को श्रद्धांजलि
Shimla News: जेपी नड्डा का हिमाचल दौरा, आज शिमला में बीजेपी ऑफिस का करेंगे शिलान्यास
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited