टर्मिनल, सेंट्रल और जंक्शन! रेलवे में क्या होता है इन शब्दों का मतलब?

Indian Railway Facts : इंडियन रेलवे से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। मगर बेहद कम ही लोगों को पता होता है रेलवे से जुड़े कुछ टर्म्स और फैक्टस के बारे में। आपने ट्रेन से जुड़े जंक्शन, टर्मिनल और सेंट्रल के बारे में जरूर सुना होगा मगर क्या आप जानते हैं कि इन तीनों शब्दों का मतलब क्या होता है, चलिये आपको बताते हैं....

क्या होता है इनका मतलब
01 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

क्या होता है इनका मतलब ?

आपने भी ट्रेन से कभी न कभी यात्रा की ही होगी। ऐसे में जाहिर सी बात है कि टर्मिनल, सेंट्रल और जंक्शन पर गए भी होंगे और ये शब्द सुने भी होंगे। चलिये आज आपको बताते हैं कि रेलवे से जुड़े इन शब्दों का मतलब क्या होता है।

क्या होता है रेलवे सेंट्रल  What is Railway Central
02 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

क्या होता है रेलवे सेंट्रल ? What is Railway Central

रेलवे स्टेशन को रेलवे सेंट्रल ना दिया गया है। ऐसा इसलिये क्योंकि यहां से आपको सभी जोन को आपस में जोड़ने वाली ट्रेनें मिल जाती हैं। जानकारी के मुताबिक भारत में पांच मुंबई सेंट्रल, चेन्नई सेंट्रस, त्रिवेंद्रम सेंट्रल, मैंगलोर सेंट्रल और कानपुर सेंट्रल हैं।

जंक्शन का क्या होता है मतलब
03 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

जंक्शन का क्या होता है मतलब ?

जंक्शन का मतलब होता है किसी को जोड़ना। किसी रेलवे स्टेशन के नाम में जंक्शन तब जोड़ा जाता है, जब वहां पर तीन अलग-अलग रूट्स की ट्रेनें आती हैं।

टर्मिनल किसे कहते हैं
04 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

टर्मिनल किसे कहते हैं ?

टर्मिनल को टर्मिनस भी कहा जाता है। टर्मिनल का मतलब ऐसे स्टेशन से है, जहां से ट्रेनों के आगे जाने के लिए कोई ट्रैक ना हो। यानी कि ट्रेन वहां आती हो, मगर फिर आगे के सफर के लिए उन्हें उसी दिशा में जाना पड़ता हो, जिस दिशा से वे आई हों। देश में 27 टर्मिनल हैं।

देश में 8000 से ज्यादा स्टेशन
05 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

देश में 8,000 से ज्यादा स्टेशन

रेलवे स्टेशन की बात करें तो जो स्टेशन टर्मिनल, सेंट्रल और जंक्शन के दायरे में ना आए उसे स्टेशन कहा जाता है। स्टेशन की कोई अलग पहचान नहीं होती है। भारत में 8 हजार से भी ज्यादा स्टेशन हैं।

अकसर पूछे जाते हैं ये सवाल
06 / 06
Image Credit : Indian railway (Canva)

अकसर पूछे जाते हैं ये सवाल

सेंट्रल, जंक्शन और टर्मिनल के मुकाबले रेलवे स्टेशन छोटे होते हैं। ये स्थान या सुविधा वो होती है, जहां ट्रेनें यात्रियों या माल को चढ़ाने-उतारने के लिए रुकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited