RRB और RRC में क्या होता है फर्क, यहां कैसे मिलती है लोगों को नौकरी ?
Indian Railway Facts : रेलवे हर साल कई नौकरियां निकालता है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपने आरआरबी और आरआरसी के बारे में तो जरूर सुना होगा। मगर क्या आपको पता है कि ये दोनों क्या हैं...
क्या होते हैं RRB और RRC ?
रेलवे हर साल कई नौकरियां निकालता है। अगर आप भी रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपने आरआरबी और आरआरसी के बारे में तो जरूर सुना होगा। मगर क्या आपको पता है कि ये दोनों क्या हैं...
रेलवे की शाखाएं
रेलवे में हर साल अलग-अलग पदों पर नौकरियां निकलती हैं और इन सभी वेकेंसियों को मैनेज कर पाना रेलवे के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं है। यही वजह है कि रेलवे ने कुछ शाखाएं बनाई हैं, जो रिक्रूटमेंट का काम करती हैं। इन्हीं में से दो RRB और RRC हैं।
RRB क्या होता है ?
चलिये सबसे पहले समझते हैं कि RRB क्या है... आरआरबी की फुल फॉर्म रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड है। ये एक भर्ती एजेंसी है। पूरे देश में तकरीबन 21 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड हैं। ये शहरों के नाम पर होते हैं। आरआरबी में नौकरी पाने के लिए आपको वेबसाइट से आवेदन करना होता है। इसके बाद सीबीटी, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट पास करना होता है। फिर जाकर मेरिट लिस्ट में नाम आता है।
ग्रुप सी और ग्रुप डी
आरआरबी में कर्मचारियों का ग्रेड पे 2800-4000 होता है। आरआरबी की तरफ से निकाली गई भर्तियों में किसी भी राज्य के निवासी अप्लाई कर सकते हैं। आरआरबी ग्रुप सी और डी जैसे विभिन्न पदों पर परीक्षाएं आयोजित करता है।
RRC क्या है ?
आरआरसी की फुल फॉर्म है रेलवे रिक्रूटमेंट सेल। ये ग्रुप डी और अप्रेंटिसशिप जैसे पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने वाली संस्था है। ये क्षेत्रीय स्तर पर काम करता है। इसका काम रेलवे जोनवाइज होता है। पूरे देश में तकरीबन 16 रिक्रूटमेंट सेल्स हैं, जो भर्तियां आयोजित करते हैं।
स्मार्टफोन खो जाए तो घबराएं नहीं, इस ट्रिक से एक सेकंड में पता चल जाएगी लोकेशन
भारत का वो अनोखा रेलवे स्टेशन, जहां ट्रेन आते ही छा जाता है गहरा अंधेरा!
9 चौके 7 छक्के... पाक कप्तान फातिमा सना ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Pakistan Basant Festival 2026: 19 साल बाद पतंगों से गुलजार हुआ पाकिस्तान का आसामन, लोगों ने यूं मनाया जश्न-ए-बसंत
नाश्ते में क्या खाते हैं सोनू सूद, 52 की उम्र में फौलाद शरीर के लिए ऐसा है फूड मेन्यू
The 50 से निक्की तंबोली को देखना पड़ा बाहर का रास्ता, फिर चूर हुआ रियलिटी शो जीतने का सपना
Viral Video: टीचर ने क्लासरूम में नाच-गाकर बच्चों को सिखाई गिनती, मजेदार पढ़ाने का तरीका इंटरनेट पर वायरल
कल क्या है 12 फरवरी 2026, कल वेलेंटाइन वीक 2026 का कौन सा दिन है, कल हग डे है क्या
लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी, चेक करें आपके खाते में आया या नहीं
Live Updates: भारत-US ट्रेड डील पर राहुल का सरकार पर गंभीर आरोप, बोले-आपने अमेरिका के हाथों देश को बेचा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited