जगुआर उड़ाने वाली वायुसेना की पहली महिला पायलट, दादा से प्रेरणा लेकर रचा इतिहास
Indian Air force First Fighter Jet Pilot: भारत में अधिकतर युवाओं का सपना इंडियन एयरफोर्स में पायलट बनने का होता है। हालांकि आईएएफ में पायलट बनना आसान नहीं होता है। इसके लिए कड़ी मेहनत व संघर्ष के दौर से गुजरना होता है। लेकिन कुछ ऐसे प्रतिभाशाली होते हैं जो कम उम्र में इतिहास रच देते हैं। यहां हम आपको जगुआर उड़ाने वाली इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट तनुष्का सिंह से मिलवाएंगे। पिता और दादा से प्रेरणा पाकर उन्होंने इतिहास रच दिया है। वह जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी तैनाती वाली प्रदेश व देश की पहली महिला पायलट बन गई हैं।
जगुआर उड़ाने वाली इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट
यहां हम आपको जगुआर उड़ाने वाली इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला पायलट तनुष्का सिंह से मिलवाएंगे। वह आज लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली
तनुष्का सिंह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। हालांकि 2007 से वह मंगलुरु में रह रही हैं। उन्होंने डीपीएस एमआरपीएल स्कूल, सुरतकल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और फिर शारदा पीयू कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।
यहां से किया बीटेक
साल 2005 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की।
भारतीय सेना में था जाने का सपना
बचपन से ही तनुष्का का सपना भारतीय सेना में जाने का था। ऐसे में जब उन्हें भारतीय वायुसेना में महिलाओं के लिए मिल रहे अवसरों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इंडियन एयरफोर्स में पायलट बनने का सोचा।
यहां से किया ट्रेनिंग
तनुष्का ने डुंडीगल स्थित एयरफोर्स अकादमी से ट्रेनिंग की इसके बाद हॉक MK विमान पर प्रशिक्षण प्राप्त किया।
एयरफोर्स की पहली महिला पायलट
इसके बाद वह जगुआर फाइटर जेट स्क्वाड्रन में स्थायी तैनाती पाने वाली देश की पहली महिला पायलट बन गई हैं।
सैन्य परिवार से ताल्लुक
बता दें तनुष्का सैन्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता और दादा दोनों ही रक्षा बल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तनुष्का के पिता सेवानिवृत्त कर्नल अजय प्रताप सिंह हैं।
भारत में यहां है ऊंट दूध का पहला प्रोसेसिंग प्लांट, रोज 4 लाख लीटर दूध होता प्रोसेस
वजन घटाने के लिए भूखा रहना जरूरी नहीं, सही डाइट से मिलेगा परफेक्ट रिजल्ट, बस अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
ना तो खिड़की, ना ही दरवाजा, जानें क्या है भारतीय पटरियों पर दौड़ती इस रहस्यमयी ट्रेन का राज
The 50 House Pics: बिग बॉस से हजार गुना खूबसूरत है लायन का महल, पावर मिस्ट्री और माइंड गेम्स का बनेगा गढ़
जमाने के सामने सुशांत सिंह राजपूत ने अंकिता लोखंडे से मांगा था 7 जन्मों का साथ, खाए थे साथ जीने-मरने की कसमें
दुनिया की सबसे डरावनी सीढ़ी! एक कदम गलत पड़ा तो सीधा मौत, चढ़ने से पहले कांप जाते हैं लोग
Anupamaa Maha Twist: रजनी के खिलाफ अनुपमा ने किया शंखनाद, हाथ में तलवार लिए अब करेगी अधर्म का विनाश
IAS Success Story: पिता मनरेगा मजूदर और बेटा बन गया IAS, पढ़ाने के लिए मां ने बेचे थे गहने
मणिकर्णिका घाट: ऐसा महाश्मशान जहां नहीं बुझती चिता की आग, मरने वाले से भी पूछते हैं खास सवाल
Explainer: सोना-चांदी सातवें आसमान पर, ज्वैलरी स्टॉक्स चाट रहे धूल; एक ही नाव में सवार फिर क्यों रह गए पीछे?
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited