भारत के पास है दुनिया का सबसे पावरफुल ट्रेन इंजन, क्षमता 12000 हॉर्स पावर से ज्यादा

दुनिया में सबसे पावरफुल ट्रेन इंजन भारत के पास है, ये इतना पावरफुल ट्रेन इंजन है, जिसकी ता​​कत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसकी क्षमता 12000 हॉर्स पावर से ज्यादा है। ये एक साथ 600 ट्रक खींच सकता है। पूरी दुनिया में पहली बार बड़ी रेल लाइन पर इतने ज्यादा हॉर्स पावर के इंजन का संचालन किया गया था।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated Mar 13 2026, 16:55 IST
भारत के पास है दुनिया का सबसे पावरफुल ट्रेन इंजन, क्षमता 12000 हॉर्स पावर से ज्यादाImage Credit : Tnn01 / 07

भारत के पास है दुनिया का सबसे पावरफुल ट्रेन इंजन, क्षमता 12000 हॉर्स पावर से ज्यादा

दुनिया में सबसे पावरफुल ट्रेन इंजन भारत के पास है, ये इतना पावरफुल ट्रेन इंजन है, जिसकी ता​​कत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसकी क्षमता 12000 हॉर्स पावर से ज्यादा है। ये एक साथ 600 ट्रक खींच सकता है। पूरी दुनिया में पहली बार बड़ी रेल लाइन पर इतने ज्यादा हॉर्स पावर के इंजन का संचालन किया गया था।

भारत का ‘शक्तिमान’ WAG-12 इंजनImage Credit : Tnn02 / 07

भारत का ‘शक्तिमान’ WAG-12 इंजन

दुनिया के सबसे शक्तिशाली रेल इंजन का नाम WAG-12 है। pib.gov.in पर मौजूद जानकारी के अनुसार भारत दुनिया का छठा ऐसा देश है जो स्‍वदेश में ही ज्‍यादा हॉर्स पावर का इंजन बनाने वाले देशों के प्रतिष्ठित क्लब में शामिल हो गया है। पूरी दुनिया में पहली बार बड़ी रेल लाइन पर उच्च हॉर्स पावर के इंजन का संचालन किया गया है।

मेक इन इंडियाImage Credit : Tnn03 / 07

मेक इन इंडिया

यह इंजन ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत निर्मित किया गया है। इस रेल इंजन ने 18 मई, 2020 को दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से शिवपुर के बीच अपनी पहली वाणिज्यिक यानी कमर्शियल दौड़ लगाई थी।

इंजन का निर्माण और ​हॉर्स पावरImage Credit : Tnn04 / 07

इंजन का निर्माण और ​हॉर्स पावर

बिहार स्थित मधेपुरा इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (एमईएलपीएल) द्वारा निर्मित इंजन का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किया गया। हालांकि इसमें फ्रांस की मशहूर कंपनी Alstom ने भी योगदान दिया। ये इंजन अत्‍याधुनिक आईजीबीटी आधारित, 3-फेज ड्राइव और 9000 किलोवाट (12000 हॉर्स पावर) वाले इलेक्ट्रिक इंजन है।

सबसे शक्तिशाली रेल इंजन का वजImage Credit : Tnn05 / 07

सबसे शक्तिशाली रेल इंजन का वज

इसका कुल वजन लगभग 180 टन है। ट्विन-सेक्शन डिजाइन के कारण पूरे लोकोमोटिव का वजन लगभग 360 टन हो जाता है। ताकत के मामले में यह इंजन अकेले 600 ट्रकों के बराबर है। यह बिना किसी अतिरिक्त इंजन की मदद के 6,000 टन तक का भार मजे से खींच सकता है।

पूरी तरह इलेक्ट्रिकImage Credit : Tnn06 / 07

पूरी तरह इलेक्ट्रिक

यह इंजन पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। इसे खासतौर पर भारी मालगाड़ियों को तेजी से पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि अक्सर मालगाड़ियां अधिक वजन होने के कारण धीमी चलती हैं, जिससे सामान की डिलीवरी में ज्यादा वक्त लगता था। लेकिन WAG-12 ने इस समस्या का हल निकाल दिया है।

WAG-12 की ताकतImage Credit : Tnn07 / 07

WAG-12 की ताकत

पहले लंबे मालगाड़ियों को खींचने के लिए दो से तीन लोकोमोटिव लगते थे। लेकिन WAG-12 अकेले ही काफी है। ये समय के साथ ऊर्जा भी बचाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!