जीनियरिंग कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। छात्र प्लेसमेंट के लिहाज से बेस्ट कॉलेज की तलाश में हैं। आज हम आपको बिहार के एक ऐसे कॉलेज के बारे में बताने वाले हैं जो 46 लाख का प्लेसमेंट देकर छा गया है। भागलपुर के इस कॉलेज ने प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड बनाया है।
ट्रिपल आईटी भागलपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इस शैक्षणिक सत्र में संस्थान का प्लेसमेंट रेट 95 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है।
ट्रिपल आईटी के कुलसचिव डॉ. धीरज कुमार ने बताया कि इस बार संस्थान का अब तक का सबसे ऊंचा डोमेस्टिक पैकेज 46 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा है।
प्लेसमेंट ड्राइव में अब तक 58 से अधिक नामी कंपनियां संस्थान के कैंपस में आ चुकी हैं। इस बार छात्रों का औसतन पैकेज भी शानदार बढ़ोतरी के साथ 16.17 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया है।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) भागलपुर में बीटेक में प्रवेश JEE Main के स्कोर के आधार पर होता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है।
संस्थान में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE), मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग (MnC) तथा मेकाट्रॉनिक्स एंड ऑटोमेशन इंजीनियरिंग (MAE) जैसे बीटेक कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।
यहां प्रवेश पूरी तरह JEE Main की ऑल इंडिया रैंक और JoSAA/CSAB काउंसलिंग के माध्यम से मेरिट के आधार पर किया जाता है।