पिता पुलिस इंस्‍पेक्‍टर और बेटी बनेगी कलेक्टर, UPSC में 14वीं लाकर रचा इतिहास

IAS Surabhi Yadav Motivational Inspirational Story: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं लेकिन आज हम आपको जिनसे रूबरू कराने जा रहे हैं उनका नाम है सुरभि यादव। उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा की मूल निवासी सुरभि यादव ने यूपीएसएसी परीक्षा में 14वीं रैंक पाकर कामयाबी हासिल की है।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Mar 11 2026, 13:13 IST
सिविल सेवा परीक्षाImage Credit : Instagram01 / 07

सिविल सेवा परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में माना जाता है। इस परीक्षा को पास करने में अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। हाल ही में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी हुआ है।

सुरभि यादव को 14वीं रैंकImage Credit : Instagram02 / 07

सुरभि यादव को 14वीं रैंक

आज हम आपको जिनसे रूबरू कराने जा रहे हैं उनका नाम है सुरभि यादव। उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा की मूल निवासी सुरभि यादव ने यूपीएसएसी परीक्षा में 14वीं रैंक पाकर कामयाबी हासिल की है। इस रैंक के साथ उन्हें आईएएस कैडर मिलना तय है।

पिता पुलिस इंस्पेक्टर Image Credit : Instagram03 / 07

पिता पुलिस इंस्पेक्टर

पुलिस इंस्‍पेक्‍टर राकेश सिंह यादव की बेटी सुरभि सोमवार को अपने पैतृक गांव नसीर नंगला पहुंचीं तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जबरदस्‍त स्‍वागत किया। सुरभि यादव का गांव नौगावां सादात तहसील क्षेत्र में पड़ता है।

25 साल की सुरभि ने चौथे प्रयास में पाई सफलताImage Credit : Instagram04 / 07

25 साल की सुरभि ने चौथे प्रयास में पाई सफलता

आपको बता दें कि 25 साल की सुरभि यादव इस समय दिल्‍ली में केंद्र सरकार के माई भारत में उपनिदेशक पद पर कार्यरत हैं। जनवरी, 2026 में ही उन्‍होंने यह पदभार संभाला था। चौथे प्रयास में उन्‍हें यह सफलता हासिल हुई है।

जामिया से की यूपीएससी की तैयारीImage Credit : Instagram05 / 07

जामिया से की यूपीएससी की तैयारी

उन्‍होंने सिविल सेवा की तैयारी के लिए जामिया मिलिया इस्‍लामिया का बैच जॉइन किया। सुरभि यादव ने बताया कि 2024 में वह प्रीलिम्‍स परीक्षा ही नहीं पास कर पाई थीं। 2023 में इंटरव्‍यू तक पहुंची थीं।

ऐसे मिली मंत्रालय की नौकरीImage Credit : Instagram06 / 07

ऐसे मिली मंत्रालय की नौकरी

फिलहाल उनका परिवार बरेली में रहता है। पिता वाराणसी में पुलिस विभाग में तैनात हैं। प्रतिभा सेतु पोर्टल के माध्‍यम से उन्‍हें युवा कल्‍याण एवं खेल मंत्रालय के माय भारत के तहत उपनिदेशक पद पर चयनित किया गया।

यूपीएससी में कितने नंबर Image Credit : Instagram07 / 07

यूपीएससी में कितने नंबर

बता दें कि सुरभि यादव को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 1027 नंबर मिले हैं जिसमें लिखित परीक्षा में 862 और इंटरव्यू में 165 नंबर मिले हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!