5 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, असफलता को मात देकर लास्ट अटेम्प्ट में IAS बनीं प्रियंका
IAS Priyanka Goel inspirational Story: आईएएस अधिकारी प्रियंका गोयल की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो असफलताओं के आगे घुटने टेक देते हैं। उनकी कहानी बताती है कि आखिरी दम तक कोशिश करते रहना ही सफलता की कुंजी है। आईएएस अधिकारी प्रियंका गोयल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पांच प्रयासों में असफलता मिली लेकिन अपने आखिरी प्रयास में उन्होंने आईएएस बनकर इतिहास रच दिया।

आईएएस प्रियंका गोयल
दिल्ली की रहने वाली आईएएस प्रियंका गोयल को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में सफलता मिली। यह उनका छठवां और आखिरी प्रयास था। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 369 प्राप्त की।

दिलचस्प है कहानी
प्रियंका ने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 292 अंक और साक्षात्कार में 193 अंक हासिल किए थे। उनकी कहानी बताती है कि आखिरी दम तक कोशिश करते रहना ही सफलता की कुंजी है।

डीयू से ग्रेजुएशन
उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के केशव महाविद्यालय से बी.कॉम. की पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

असफलताओं से सामना
पहले प्रयास में प्रियंका गोयल प्रीलिम्स भी क्वालीफाई नहीं कर सकीं। वहीं दूसरे प्रयास में भी वह कट-ऑफ से सिर्फ़ 0.7 अंकों से चूक गईं। चार बार तो वह प्रारंभिक परीक्षा ही पास नहीं कर पाईं।

नहीं मानी हार
हालांकि प्रियंका ने हार नहीं मानी और तैयारी करती रहीं। आखिरकार अपने छठे और आखिरी प्रयास में, प्रियंका गोयल को UPSC साल 2022 में 369वीं रैंक के साथ सफलता मिली।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय
प्रियंका सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 222,000 से ज्यादा फ़ॉलोवर्स हैं।

कुल नंबर
प्रियंका गोयल ने वैकल्पिक विषय लोक प्रशासन में 292 अंक प्राप्त किए थे। वहीं उनके कुल अंक 965 थे। इसमें इंटरव्यू के 193 अंक शामिल हैं।

रोज पोहा-इडली खाकर फिट रहती है बॉलीवुड की ये हसीना, कर्वी फिगर के लिए फॉलो करती हैं ऐसा रूटीन, ऐसे बनाई पतली कमर

Stars Spotted Today: प्रेग्नेंट पत्नी शूरा का हाथ पकड़े नजर आए अरबाज खान, जिम के बाहर स्पॉट हुईं आलिया भट्ट

शुभमन गिल ने बनाया महारिकॉर्ड, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के 93 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बन गए पहले खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में बांग्लादेश का जलवा, WTC में पाई बड़ी उपलब्धि

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, कांकेर में 8 लाख की ईनामी महिला नक्सली ढेर

राजस्थान में मानसून ने पकड़ा जोर, बादल छाए घनघोर; बारिश ने मौसम किया सुहावना

दिन दहाड़े महिला के गले से छीना चेन, बाइक सवार बदमाशों ने ऐसे घटना को दिया अंजाम; CCTV वीडियो आया सामने

क्या मंदी की मार झेल रहा रूस? पुतिन बोले- हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited