कौन हैं आगरा के नए डीएम, IIT से पढ़ाई के बाद UPSC में रचा इतिहास, पत्नी नोएडा की कलेक्टर

​IAS Medha roopam Husband Manish Bansal appointed DM Agra: योगी सरकार ने हाल ही में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 के करीब आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वर्ष 2014 बैच के IAS अधिकारी मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह अब तक जिलाधिकारी सहारनपुर थे। संगरूर पंजाब के मनीष बंसल ने सिविल सेवा परीक्षा-2013 में 53वीं रैंक हासिल की थी। आइआइटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक किया है। उनकी पत्नी मेधा रूपम गौतम बुद्ध नगर की कलेक्टर (DM) हैं।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated Apr 21 2026, 10:19 IST
आगरा के नए डीएमImage Credit : Instagram01 / 07

आगरा के नए डीएम

योगी सरकार ने हाल ही में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 64 के करीब आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वर्ष 2014 बैच के IAS अधिकारी मनीष बंसल को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

इन पदों पर रहे मनीष बंसल Image Credit : Instagram02 / 07

इन पदों पर रहे मनीष बंसल

वह अब तक जिलाधिकारी सहारनपुर थे। वर्ष 2018 से 2020 तक सीडीओ लखनऊ, वर्ष 2020 से 2022 नगरायुक्त मेरठ रहे। वर्ष 2022 से 2024 तक डीएम संभल रहे हैं।

यूपीएससी में 53वीं रैंकImage Credit : Instagram03 / 07

यूपीएससी में 53वीं रैंक

संगरूर पंजाब के मनीष बंसल ने सिविल सेवा परीक्षा-2013 में 53वीं रैंक हासिल की थी। आइआइटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक किया है।

काम को मिली पहचानImage Credit : Instagram04 / 07

काम को मिली पहचान

संभल में डीएम रहने के दौरान मनीष बंसल ने 40 साल से सूखी सोत नदी को जीवनदान दिया था। नदी में पानी आया और इसका फायदा किसानों को मिला।

मनीष बंसल की खासियतImage Credit : Instagram05 / 07

मनीष बंसल की खासियत

आईएएस अधिकारी मनीष बंसल की गिनती तेज तर्रार अधिकारियों और टेक सेवी अधिकारियों में होती है। वह नए प्रयोग के लिए जाने जाते हैं।

पत्नी भी हैं आईएएसImage Credit : Instagram06 / 07

पत्नी भी हैं आईएएस

आईएएस मनीष बंसल की पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी का नाम मेधा रूपम है और वह गौतम बुद्ध नगर की कलेक्टर (DM) हैं।

मनीष बंसल की ससुराल आगरा में Image Credit : Instagram07 / 07

मनीष बंसल की ससुराल आगरा में

मनीष बंसल की शादी वर्ष 2015 में अपनी बैचमेट आइएएस अधिकारी मेधा रूपम से हुई थी। खास बात ये है कि मेधा रूपम आगरा के विजय नगर कालोनी की रहने वाली हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!