पिता CO और बिटिया बनी कलेक्टर, यूपीएससी क्रैक कर रच दिया इतिहास

IAS Anukriti Tomar Motivational Inspirational Story: यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों की संख्या में अभ्यर्थी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का होता है। वहीं यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2023 की रिजर्व लिस्ट में देश को 120 नए अफसर मिले थे। इन नामों में बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली अनुकृति तोमर का नाम भी शामिल है। ऐसे में यहां हम आपके लिए अनुकृति तोमर के सफलता की कहानी लेकर आए हैं।

अनुकृति तोमर
01 / 05
Image Credit : Instagram

अनुकृति तोमर

अनुकृति तोमर मूलरूप से यूपी के बुलंदशहर जिले के खुर्जा की रहने वाली हैं। वह एक बेहद साधारण परिवार से आती हैं। यूपीएससी सीएसई 2023 की रिजर्व लिस्ट में अनुकृति का नाम रैंक 53 पर है।

पिता पुलिस उपाधीक्षक
02 / 05
Image Credit : Instagram

पिता पुलिस उपाधीक्षक

बता दें अनुकृति के पिता संजीव कुमार तोमर उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (CO) के पद पर कार्यरत हैं। वह बचपन से ही पढ़ाई में काफी अव्वल रही है। उनकी शुरुआती शिक्षा राजीव इंटरनेशनल स्कूल से हुई थी।

यहां से किया BA LLB
03 / 05
Image Credit : Instagram

यहां से किया BA LLB

वहीं अनुकृति ने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से BA LLB की डिग्री हासिल की थी। इस दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी।

यूपी पीसीएस की परीक्षा
04 / 05
Image Credit : Instagram

यूपी पीसीएस की परीक्षा

अनुकृति ने UPSC के अलावा UP PCS परीक्षा भी दी है। वो इंटरव्यू राउंड तक सेलेक्ट हो चुकी हैं।

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा
05 / 05
Image Credit : Instagram

लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

अनुकृति की यह सफलता लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उनकी इस सफलता ने दिखा दिया कि यदि इरादा पक्का हो तो व्यक्ति बड़ी से बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited