बिना JEE Mains के 1 करोड़ के हाईएस्ट पैकेज वाला कॉलेज देता है एडमिशन, जानें कैसे मिलता है दाखिला ?

Best Engineering College Without JEE Mains: जेईई मेन्स का रिजल्ट जारी होने के बाद हर तरफ सिर्फ टॉपर्स की ही बात हो रही है। मगर कई छात्र ऐसे भी हैं, जिनकी मेहनत रंग नहीं लाई और वे जेईई मेन्स परीक्षा क्लीयर नहीं कर सके। अगर आपका नाम भी उन छात्रों में है तो परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको ऐसे कॉलेज के बारे में बताएंगे, जिसका हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये है और यहां पर एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन्स क्लीयर करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated Apr 21 2026, 17:56 IST
अब नहीं ​JEE Mains की टेंशनImage Credit : Credit: chennai.vit.ac.in01 / 06

अब नहीं ​JEE Mains की टेंशन

जेईई मेन्स क्लीयर करने वाले छात्रों के पास कई अच्छे कॉलेज के ऑप्शन खुल जाते हैं। फिर वो अपने प्रेफरेंस के हिसाब से कॉलेज का चुनाव कर सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा भी कॉलेज है जहां बिना जेईई मेन्स क्लीयर किए भी एडमिशन मिल सकता है।

​लाखों छात्रों की उम्मीद है ये कॉलेजImage Credit : Credit: chennai.vit.ac.in02 / 06

​लाखों छात्रों की उम्मीद है ये कॉलेज

कई छात्र कड़ी मेहनत के बाद भी जेईई मेन्स परीक्षा क्लीयर नहीं कर पाते। इस परीक्षा का स्तर काफी मुश्किल होता है। लेकिन ये कॉलेज ऐसे तमाम छात्रों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनका एग्जाम क्लीयर नहीं हो सका।

अलग पहचान वाला कॉलेजImage Credit : Credit: chennai.vit.ac.in03 / 06

अलग पहचान वाला कॉलेज

हम बात कर रहे हैं चेन्नई स्थित वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की। जिसकी गिनती आज के समय में उन कॉलेजों में होती है, जिन्हें इंडस्ट्री और रिसर्च से जोड़ा जाता है। आज ये कॉलेज अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। ये कॉलेज खासतौर पर टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्सेज के लिए फेमस है।

​कितनी है कॉलेज की NIRF रैंकिंग ?​Image Credit : Credit: chennai.vit.ac.in04 / 06

​कितनी है कॉलेज की NIRF रैंकिंग ?​

NIRF की 2025 रैंकिंग में इस कॉलेज को 21वीं रैंक मिली है। ये स्मार्ट क्लासरूम, मॉडर्न लैब और डिजिटल लाइब्रेरी से लैस है। देशभर के छात्र इस कॉलेज में अपने करियर की मजबूत शुरुआत करते हैं।

​कैसे मिलता है यहां एडमिशन ?Image Credit : Credit: chennai.vit.ac.in05 / 06

​कैसे मिलता है यहां एडमिशन ?

बात करें यहां पर दाखिले की तो इस कॉलेज में एंट्रेंस एग्जाम के बेस पर एडमिशन मिलता है। अलग-अलग कोर्सेज की फीस भी अलग-अलग होती है। यहां दाखिला पाने के लिए छात्रों को VITEE देना होता है। MTech में एडमिशन के लिए VITMEE या फिर कभी-कभी GATE का स्कोर जरूरी होता है।

1 करोड़ रुपये का हाईएस्ट पैकेजImage Credit : Credit: chennai.vit.ac.in06 / 06

1 करोड़ रुपये का हाईएस्ट पैकेज

VIT Chennai की प्लेसमेंट हिस्ट्री को देखते हुए ही स्टूडेंट्स यहां खिंचे चले आते हैं। यहां ऑन कैंपस 940 कंपनियां स्टूडेंट्स को नौकरी देने आई हैं। Microsoft, Amazon, TCS, PWC और Deloitte जैसी कंपनियां यहां जॉब ऑफर देने आ चुके हैं। साल 2025 में यहां का हाईएस्ट पैकेज 1 करोड़ रुपये रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!