IIT Kanpur में बीटेक की कितनी सीट है? जानें जेईई की कितनी रैंक पर मिलता है एडमिशन

BTech Seat in IIT Kanpur: आईआईटी संस्थानों से बीटेक की शिक्षा प्राप्त करने का सपना लिए हर साल लाखों लोग जेईई की परीक्षा देते हैं। भारत में कुल 23 आईआईटी संस्थान है, जिसमें आईआईटी कानपुर टॉर संस्थानों की लिस्ट में शामिल है और देश में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में टॉप 5 संस्थानों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। अगर आप भी आईआईटी कानपुर में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपके लिए यह जानना आवश्यक है कि वहां कौन-कौन से इंजीनियरिंग प्रोग्राम है और कितनी सीटें हैं। आइए आपको बताएं आईआईटी कानपुर में सीटों से लेकर कोर्स और प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में।

Authored by: varsha kushwahaUpdated Mar 3 2026, 13:53 IST
IIT KanpurImage Credit : IIT Kanpur Website01 / 07

IIT Kanpur

​आईआईटी कानपुर यूपी के कानपुर जिले में स्थित है। इस संस्थान की स्थापना 1959 में हुई थी। रिसर्च और इनोवेशन के सेक्टर में आईआईटी कानपुर एक बेहतरीन संस्थान है। हर साल लाखों छात्रा इस संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं लेकिन सपना बस कुछ छात्रों का ही पूरा हो पाता है।​

आईआईटी कानपुर में बीटेक से डॉक्टोरल लेवल के प्रोग्रामImage Credit : IIT Kanpur Website02 / 07

आईआईटी कानपुर में बीटेक से डॉक्टोरल लेवल के प्रोग्राम

​बता दें कि आईआईटी कानपुर में केवल बीटेक या ग्रेजुएशन लेवल कोर्स ही उपलब्ध नहीं है। बल्कि इस संस्थान में मास्टर और डॉक्टोरल लेवल कोर्स उपलब्ध हैं। छात्र बीटेक की डिग्री प्राप्त करने के बाद यहां से एमटेक कर पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन लेते हैं।​

IIT Kanpur प्लेसमेंटImage Credit : IIT Kanpur Website03 / 07

IIT Kanpur प्लेसमेंट

​प्लेसमेंट की बात करें आईआईटी कानपुर का प्लेसमेंट पैकेज भी अन्य आईआईटी संस्थानों की तरह ही बेहतरीन है। यहां पढ़ने वाले छात्रों को लाखों-करोड़ों का प्लेसमेंट पैकेज मिलता है। इस संस्थान में लोग क्वालिटी एजुकेशन के साथ अच्छे प्लेसमेंट पैकेज के लिए एडमिशन लेने का सपना देखते हैं।​

IIT Kanpur की NIRF रैंकिंगImage Credit : IIT Kanpur Website04 / 07

IIT Kanpur की NIRF रैंकिंग

​नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क 2025 की रिपोर्ट के अनुसार इंजीनियरिंग सेक्टर में आईआईटी कानपुर ने 4th रैंक हासिल की है। इसके साथ ही यह 23 आईआईटी संस्थानों और इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है।​

IIT Kanpur में बीटेक कि कितनी सीटें हैं?Image Credit : IIT Kanpur Website05 / 07

IIT Kanpur में बीटेक कि कितनी सीटें हैं?

​JOSAA एडमिशन के डाटा के अनुसार, आईआईटी कानपुर में बीटेक के अलग-अलग प्रोग्राम में कुल 929 सीटें है। ओवरऑल की बात करें तो इस संस्थान में कुल 1210 सीटें है। इसमें 246 अतिरिक्त सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।​

IIT Kanpur में कोर्स की लिस्टImage Credit : IIT Kanpur Website06 / 07

IIT Kanpur में कोर्स की लिस्ट

​आईआईटी कानपुर में इंजीनियरिंग के करीब 14 कोर्स हैं, जिसमें एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, बायोलॉजिकल साइंसेज और बायो इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग,​सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग आदि शामिल है।​

IIT Kanpur में एडमिशनImage Credit : IIT Kanpur Website07 / 07

IIT Kanpur में एडमिशन

​आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जेईई एडवांस की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। बता दें कि जेईई एडवांस की परीक्षा केवल वही उम्मीदवार दे सकते हैं, जिन्होंने जेईई मेंस की परीक्षा पास की है। आईआईटी कानपुर में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की ऑल इंडिया रैंक 100 - 300 के बीच होने पर वह अपनी पसंद के कोर्स में प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!