कई ऐसी बड़ी भर्तियों वाली सरकारी वेकेंसियां हैं, जिनमें अप्लाई करने के लिए आखिरी डेट एकदम नजदीक है। ऐसे में कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस भर्ती के लिए जल्द से जल्द आवेदन कर लें। चलिये जानते हैं इन सभी भर्तियों के बारे में...
एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 2026 भर्ती के लिए 13 अप्रैल 2026 को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था। अलग-अलग केंद्र सरकार के विभागों में मैट्रिक, हायर सेकेंडरी और ग्रेजुएट लेवल पर 2900 से भी ज्यादा पदों पर ये भर्ती निकली है। आवेदन 13 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं और लास्ट डेट 4 मई है।
SSC अलग-अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों में भर्ती निकाली है। इसके तहत स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं। ग्रेड सी के लिए उम्र सीमा 18-30 साल और ग्रेड डी के लिए उम्र सीमा 18-27 साल होनी चाहिए। इसमें पास होने के लिए सीबीटी पास करनी होगी, जिसके बाद स्टेनोग्राफी में एक स्किल टेस्ट होगा। इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आवेदन की आखिरी डेट 15 मई है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ने अप्रेंटिस पदों के लिए 1865 वेकेंसी निकाली है। आवेदन 29 अप्रैल से 19 मई, 2026 तक खुले रहेंगे। उम्मीदवारों का ग्रेजुएट होना और उनकी उम्र 20-28 वर्ष के बीच होनी जरूरी है। 1 साल की ट्रेनिंग के लिए उन्हें ₹15,000–₹20,000 का मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
UPSSSC ने ASO भर्ती 2026 के तहत 929 पदों पर आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक चलेगी, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है।
उम्मीदवारों को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा, इसके बाद लॉगिन कर फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर चेक करें, ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो।