बर्फ से ढके इस क्षेत्र में नहीं हरियाली का नामोनिशान, फिर कैसे मिला ग्रीनलैंड नाम
GK Quiz: 'ग्रीनलैंड' नाम जुबान पर आते ही, सबसे पहले दिमाग में हरियाली से भरे एक इलाके की तस्वीर बन जाती है। लेकिन ग्रीनलैंड में हरियाली जैसा कुछ नहीं है। यह देश बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। दूर-दूर तक केवल बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है, तो बर्फ के ढके इस देश का नाम ग्रीनलैंड कैसे पड़ा? आइए इस राज़ से पर्दा हटाएं और आपको बताएं ग्रीनलैंड का नाम कैसे पड़ा और इस नाम के पीछे की असली स्ट्रेटेजी क्या है?
GK Quiz: 'ग्रीनलैंड' नाम जुबान पर आते ही, सबसे पहले दिमाग में हरियाली से भरे एक इलाके की तस्वीर बन जाती है। लेकिन ग्रीनलैंड में हरियाली जैसा कुछ नहीं है। यह देश बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। दूर-दूर तक केवल बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है, तो बर्फ के ढके इस देश का नाम ग्रीनलैंड कैसे पड़ा? आइए इस राज से पर्दा हटाएं और आपको बताएं ग्रीनलैंड का नाम कैसे पड़ा और इस नाम के पीछे की असली स्ट्रेटेजी क्या है?
अक्सर चर्चा का केंद्र रहा है 'ग्रीनलैंड'
ग्रीनलैंड दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां बर्फ की चट्टानें और जमीन पर जमी मोटी बर्फ दिखाई देती है। समय-समय पर पिघल रहे ग्लेशियर की वजह से यह चर्चा का केंद्र रहा है। लेकिन फिलहाल सवाल ये नहीं है कि यह चर्चा में क्यों था और अभी चर्चा का केंद्र क्यों है। बल्कि सवाल ये है कि इस देश का नाम ग्रीनलैंड कैसे पड़ा।
80 फीसदी बर्फ से ढका है ग्रीनलैंड
ग्रीनलैंड का क्षेत्रफल 21.6 लाख वर्ग किलोमीटर है। इसका करीब 80 फीसदी हिस्सा बर्फ की चादर से ढका हुआ है। गर्मियों के समय में जब बर्फ थोड़ी पिघलती है तो कहीं-कहीं हरियाली नजर आती है।
ग्रीनलैंड की खोज किसने की?
ग्रीनलैंड की खोज का पूरा श्रेय नॉर्वे के प्रसिद्ध खोजी एरिक द रेड (Erik the Red) को जाता है।
नॉर्वे और आइसलैंड से निकाला गया खोजी
कहानियों के मुताबिक एरिक द रेड को उसके पिता के साथ हत्या के जुर्म में नॉर्वे से निर्वासित कर दिया गया था, जिसके बाद वह आइसलैंड चला गया, लेकिन वहाँ से भी उसे तीन साल के लिए निकाल दिया गया। इसके बाद पह पश्चिम की ओर चला और समुद्र की लंबी यात्रा के बाद वह एक बर्फीले द्वीप पर जा पहुंचा और इस तरह ग्रीनलैंड की खोज हुई।
ग्रीनलैंड का नाम 'ग्रीनलैंड' क्यों रखा गया?
एरिक द रेड जब यहां पहुंचे तो इस जमीन पर कोई नहीं था। ये एक बड़ी समस्या थी। लोगों को आकर्षित करने के लिए उसने इस स्थान को ग्रीनलैंड नाम दिया। ताकि बर्फ से ढके इस स्थान पर लोगों की बसावट शुरू हो सके।
बर्फ से ढकी जमीन का नाम ग्रीनलैंड?
कुछ इतिहासकारों का मानना है कि जब एरिक द रेड वहां पहुंचे होंगे, तब वहां थोड़ हरियाली रही होगी, इसी वजह से इस स्थान का नाम ग्रीनलैंड रखा गया है।
आकर्षित नाम बना आकर्षण का केंद्र
एरिक का मानना था कि यदि किसी स्थान का नाम आकर्षक होगा, तो लोग वहां जाने के लिए उत्सुक होंगे। वैसे ही ग्रीनलैंड का नाम रखा गया, ताकि हरी-भरी भूमि समझकर लोग यहां पहुंचे।
बड़े पॉजिटिव चेंज के लिए तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, सेनापति और न्यायाधीश ने बना लिया अर्धकेंद्र योग
किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है कौआ, भारत के बिल्कुल पड़ोस में है स्थित
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के ऐतिहासिक मैच में बने 4 धांसू रिकॉर्ड
JCB का असली नाम जानते हैं आप? 99% लोग सालों से गलतफहमी में हैं
इस सप्ताह बंद हो जाएंगी ये दो वंदे भारत ट्रेनें; एक नई होगी लॉन्च, जान लें इसका रूट, स्टॉपेज
JEE Mains 2026: jeemain.nta.nic.in से देखें जेईई मेन रिजल्ट, ऐसे मिलेगा स्कोर कार्ड
मैन ऑफ द मैच में मिला देसी मुर्गा, खिलाड़ी असमंजस में सजाऊं या खाऊं
बड़े पॉजिटिव चेंज के लिए तैयार हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, सेनापति और न्यायाधीश ने बना लिया अर्धकेंद्र योग
'शाहरुख हां कर...' 1 फूटी कौड़ी नहीं देंगे रणवीर सिंह, फरहान अख्तर को दिया मुंहतोड़ जवाब
12 या 13 फरवरी, कब रखा जाएगा विजया एकादशी का व्रत? जानिए फरवरी 2026 की पहली एकादशी की सही डेट, पूजा मुहूर्त और विधि
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited