प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य ज्ञान के कई सवालों को बार बार पूछे जाने की संभावना रहती है, खासकर राज्य स्तरीय परीक्षा में। आपने देखा होगा किस राज्य में किस चीज का उत्पादन अधिक होता है, इससे जुड़े सवाल भी होते हैं। इसीलिए आज जानेंगे भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा किस चीज की खेती की जाती है।
भारत में धान का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? ज्यादातर लोगों को इस सवाल का जवाब यूपी, हरियाणा या पंजाब लग सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा धान पश्चिम बंगाल में पैदा किया जाता है। इसके बाद उत्तर प्रदेश दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर आता है।
भारत में गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भारत में गेहूं उत्पादन में सबसे अग्रणी राज्य है, जो देश के कुल उत्पादन में लगभग 30-35% का योगदान देता है। इसके बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और पंजाब (Punjab) का स्थान आता है
भारत में मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? देश में सबसे ज्यादा मूंगफली गुजरात में होती है। यह अकेले देश के कुल मूंगफली उत्पादन का लगभग 40% से 46% हिस्सा उत्पादित करता है।
भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? असम भारत में चाय का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। यह देश के कुल चाय उत्पादन का 50% से अधिक हिस्सा पैदा करता है। यही कारण है इस राज्य को 'चाय का कटोरा' भी कहा जाता है।
भारत में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? कर्नाटक भारत में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। ये देश के कुल कॉफी उत्पादन का लगभग 70% से अधिक (71% तक) हिस्सा अकेले पैदा करता है।
भारत में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? उत्तर प्रदेश भारत में आलू का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। जो देश के कुल आलू उत्पादन में लगभग 30% से 33% तक का योगदान देता है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान आता है।
भारत में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? भारत का पश्चिम बंगाल सबसे बड़ा जूट उत्पादक राज्य है। ये देश के कुल कच्चे जूट उत्पादन में 50% से अधिक (लगभग 75% तक) योगदान देता है। पश्चिम बंगाल के बाद असम और बिहार का नंबर आता है।