क्या आपको पता है कि दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट कौन सी है? कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में इस तरह के सवाल पूछ लिये जाते हैं। ऐसे में इनके जवाब पता होने बेहद जरूरी हैं।
फ्लाइट में सफर करते समय सबसे पहले नॉन स्टॉफ फ्लाइट का ख्याल ही दिमाग में आता है। इसके पीछे की वजह भी साफ है कि इसमें सफर करते हुए समय बेहद कम लगता है और आराम से आप अपनी मंजिल तक पहुंच जाते हैं। आपको बीच में कहीं पर भी रुकना नहीं पड़ता।
चलिये आपको बताते हैं कि दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट कौन सी है। इस फ्लाइट से यात्रा पूरी करने में लेओवर से भी ज्यादा समय लगता है। इसमें यात्रा की दूरी 18 से लेकर 19 घंटे की होती है।
दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट का संचालन सिंगापुर एयरलाइंस की तरफ से होता है। ये यात्रा सिंगापुर से न्यूयॉर्क तक होती है। इस उड़ान को पूरा करने में लगभग 18 घंटे 50 मिनट का समय लग जाता है।
इस फ्लाइट के लिए खासतौर से एयरबस 350 विमान इस्तेमाल होता है। ये ट्वीन इंजन वाला लंबा चौड़ा विमान होता है। ये विमान 20 घंटे तक नॉन स्टॉप उड़ान भर सकता है। हालांकि इसमें एक्स्ट्रा फ्यूल को स्टोर किया जाता है, जो कि हजारों लीटर में होता है।
ये फ्लाइट सिंगापुर से न्यूयॉर्क के बीच करीब 15,350 किमी की दूरी तय करती है। ये फ्लाइट Great Distance Circle बनाती है। इसके अलावा दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाईट लंदन से लेकर पर्थ तक की भी है। ये 17 घंटे 15 मिनट में दूरी को कवर करती है।