दुनिया भर में मेडिकल की पढ़ाई और डॉक्टर बनने की राह काफी चुनौतीपूर्ण है। देश में नीट यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर हल्ला मचा हुआ है। नीट यूजी भारत की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा है।
वैश्विक स्तर पर सबसे प्रमुख और सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की आज बात करेंगे। आइये जानते हैं कि दुनिया के 5 सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस और लाइसेंसिंग एग्जाम कौन से हैं।
नीट यूजी भारत में मेडिकल (MBBS, BDS, आयुष) कोर्स में एडमिशन लेने के लिए सबसे बड़ा नेशनल लेवल का एंट्रेंस एग्जाम है। इस साल 22 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में बैठने वाले हैं। इसे दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है।
MCAT यानी Medical College Admission Test अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और कैरेबियन देशों में मेडिकल प्रवेश के लिए सबसे प्रतिष्ठित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त परीक्षा है। सीबीटी मोड वाले इस एग्जाम में छात्रों की संख्या लाखों में है।
UCAT - University Clinical Aptitude Test यूके (UK), ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के प्रमुख मेडिकल और डेंटल स्कूलों में दाखिला लेने के लिए अनिवार्य एप्टीट्यूड टेस्ट है।
USMLE यानी United States Medical Licensing Examination) संयुक्त राज्य अमेरिका में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए अनिवार्य परीक्षा है। यह दुनिया की सबसे कठिन और थका देने वाली मेडिकल परीक्षाओं में से एक है।
PLAB यानी Professional and Linguistic Assessments Board यूनाइटेड किंगडम (UK) में मेडिकल प्रैक्टिस करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय मेडिकल स्नातकों के लिए यह एक प्रमुख लाइसेंसिंग परीक्षा है।