Dharmendra Education: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी में कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा? इस स्कूल से हुई है सुपरस्टार की पढ़ाई
हिंदी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार धर्मेंद्र इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस सुपरस्टार के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में पूरा परिवार और फैंस उनके साथ खड़े हैं। फैमिली लगातार एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर कर रही है। हेमा मालिनी भी फैंस को लगातार उनकी हालत से वाकिफ करा रही हैं। इस बीच चलिये बात करते हैं कि हेमा और धर्मेंद्र में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है और दोनों की पढ़ाई कहां से हुई है।
परेशान हुए फैंस
जैसे ही सुपरस्टार धर्मेंद्र की नाजुक हालत का फैंस और उनके करीबियों को पता लगा, वैसे ही इंडस्ट्री में खामोशी सी छा गई। सभी लोग उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं।
लगातार अपडेट दे रहीं हेमा
धर्मेंद्र की हालत के बारे में हेमा मालिनी फैंस को पल-पल के अपडेट्स दे रही हैं। दोनों के रिश्ते की बात की जाए तो 80 के दशक में दोनों की शादी हुई थी। मगर क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से कौन कितना पढ़ा-लिखा था।
कितने पढ़े-लिखे धर्मेंद्र?
धर्मेंद्र की शुरुआती पढ़ाई लालटन कलां से हुई है। इसके बाद उन्होंने रामगढ़िया कॉलेज फगवाड़ा में इंटरमीडिएट के लिए एडमिशन लिया। एक्टर आगे भी पढ़ना चाहते थे मगर एक्टिंग का चस्का इस कदर हावी था कि आगे की पढ़ाई नहीं की।
हेमा मालिनी की पढ़ाई-लिखाई
हेमा मालिनी की शुरुआती पढ़ाई आंध्र प्रदेश महिला सभा से हुई। बचपन में ही एक्ट्रेस पढ़ाई में होनहार थीं। इसके बाद उन्होंने तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एडमिशन लिया। बेहद छोटी ही उम्र में हेमा को फिल्मों में काम करने का मौका मिला और फिर इस वजह से वे 12वीं की पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सकीं।
हेमा ने बीच में ही छोड़ी पढ़ाई
हेमा मालिनी के पिता वीएसआर चक्रवर्ती एक तमिल फिल्म डायरेक्टर थे। इसलिए भी हेमा को फिल्मों का काफी शौक था। फिल्मों में काम करने का अच्छा खासा मौका मिला और यही वजह थी कि वे अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर सकीं।
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसों वाली टीम कौन सी है
Akshaye Khanna के करियर पर काला धब्बा छोड़ गई ये 5 फ्लॉप फिल्में, आज तक एक्टर की आंखों से बहते हैं अफसोस के आंसू
भारत में कितने पोस्ट ऑफिस? बड़े बदलाव की तैयारी में सरकार, शुरू किया नया सुधार अभियान
दिमाग तो जन्मजात था हमारे पास, फिर भी बचपन की कई सारी चीजें हमें क्यों नहीं याद रहतीं? जानें क्या है माजरा
बीच पर धमाकेदार न्यू ईयर पार्टी, इन खूबसूरत जगहों पर समुद्र किनारे मिलेगा अल्टीमेट फन
अगर देख लीं हिना खान की ये 7 फिल्में, तो दूर हो जाएगी परेशानी
'मैं किसी चीज से प्यार करती हूं तो..' शादी रद्द होने के बाद सार्वजनिक मंच से स्मृति मंधाना ने कही दिल की बात
दिल्ली के सदर बाजार इलाके में लगी भीषण आग, इलाके में उठा धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड मौजूद
Goa Nightclub Tragedy: 11:45 पर आग और 1:17 पर थाईलैंड की टिकट! क्या पहले से तय था लूथरा ब्रदर्स के भागने का प्लान?
UP के फेमस पूर्व IPS गिरफ्तार, जालसाजी में खा सकते हैं जेल की हवा; बोले-जा सकती है जान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited