99.2% नंबर लाकर बनी थी CBSE 12वीं टॉपर, मार्कशीट देख खुली रह जाएंगी आंखें

CBSE class 12 Result 2026 Surbhi Mittal CBSE 12th topper 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। सीबीएसई के नतीजे cbse.gov.in, डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर देखे जा सकते हैं। इस बीच हम आपको मिलवाते हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की टॉपर सुरभि मित्तल से जिन्होंने 99.2 प्रतिशत नंबर लाकर इतिहास रच दिया था।

Authored by: कुलदीप राघवUpdated May 13 2026, 11:19 IST
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार01 / 07

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट का इंतजार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है। सीबीएसई के नतीजे cbse.gov.in, डिजिलॉकर पोर्टल results.digilocker.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्टImage Credit : Instagram/CANVA02 / 07

रिजल्ट के साथ टॉपर्स की लिस्ट

सीबीएसई 12वीं परिणाम की घोषणा होने के बाद छात्रों के पास प्रतिशत की जानकारी आती है। कितने लड़कों और लड़कियों ने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम से बारहवीं उत्तीर्ण की है।

मिलिए 2024 की टॉपर से Image Credit : Instagram/CANVA03 / 07

मिलिए 2024 की टॉपर से

इस बीच हम आपको मिलवाते हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2024 की टॉपर सुरभि मित्तल से जिन्होंने 99.2 प्रतिशत नंबर लाकर इतिहास रच दिया था।

एमिटी स्कूल की छात्रा Image Credit : Instagram/CANVA04 / 07

एमिटी स्कूल की छात्रा

साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा में नोएडा के एमिटी स्कूल की छात्रा सुरभि मित्तल ने टॉप किया था। सुरभि मित्तल ने इंटर में 500 में से 496 यानी 99.2 फीसदी अंकों के साथ बाजी मारी थी।

मार्कशीट वायरल Image Credit : Instagram/CANVA05 / 07

मार्कशीट वायरल

सुरभि की मार्कशीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुरभि को अंग्रेजी में 100, साइकॉलॉजी में 99, पॉलिटिक्ल साइंस में 100, मैथ्स में 98 और इकोनॉमिक्स में 99 नंबर मिले थे।

IAS बनने का सपना Image Credit : Instagram/CANVA06 / 07

IAS बनने का सपना

सुरभि को इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट में काफी दिलचस्पी है। वह आगे चलकर सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। उनका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है।

टॉपर को किस चीज में रुचिImage Credit : Instagram/CANVA07 / 07

टॉपर को किस चीज में रुचि

सुरभि को पढ़ाई के अलावा गाना सुनना, डान्स करना और साइकलिंग काफी पसंद है। टॉप करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बात कहीं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!