क्या एक साथ 2 डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं? जानें क्या कहता है यूजीसी का नियम

बेहतरीन करियर बनाने और लाखों में सैलरी कमाने की रेस में सबसे आगे रहने के लिए युवा एक समय पर दो कोर्स में डिप्लोमा करना चाहते हैं, लेकिन इस बीच उन्हें यह भी डर सता रहा है कि कहीं ऐसा न हो की एक डिप्लोमा उनका मान्य न माना जाए। तो आइए आपको बताएं दो डिप्लोमा नियम को बारे में विस्तार से...

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Jun 12 2026, 22:12 IST
आज के दौर में हर युवा में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है और इसी होड़ में वह अधिक से अधिक स्किल्स, डिग्रियां और डिप्लोमा करना चाहते हैं। हालांकि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य एक बेहतरीन करियर है। बदलते इस दौर में लगातार स्किल्स डेवलपमेंट को महत्व दिया जा रहा है। क्योंकि आपका सैलरी पैकेज तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास दूसरे कैंडिडेट्स की तुलना में कितनी स्किल्स है और वह उस कंपनी के लिए कितनी लाभकारी है। Image Credit : Canva01 / 07

आज के दौर में हर युवा में एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ लगी हुई है और इसी होड़ में वह अधिक से अधिक स्किल्स, डिग्रियां और डिप्लोमा करना चाहते हैं। हालांकि इसके पीछे मुख्य उद्देश्य एक बेहतरीन करियर है। बदलते इस दौर में लगातार स्किल्स डेवलपमेंट को महत्व दिया जा रहा है। क्योंकि आपका सैलरी पैकेज तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास दूसरे कैंडिडेट्स की तुलना में कितनी स्किल्स है और वह उस कंपनी के लिए कितनी लाभकारी है।

अच्छी सैलरी और करियर के लिए लगी इस रेस में बच्चे एक साथ कई कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि एक साथ दो बड़े कोर्स में डिप्लोमा करने की सोचते हुए उनके मन में यह भी डर रहता है कि कहीं उनकी एक डिप्लोमा दूसरी के चक्कर में रद्द न हो जाए या फिर एक साथ दो डिप्लोमा करने की चक्कर में दोनों ही किसी काम की न रहे। तो आइए आपके इस डर और दुविधा को खत्म करें और इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दें जो दो विषयों में डिप्लोमा कोर्स करते हुए हर छात्र के मन में रहता है। Image Credit : Canva02 / 07

अच्छी सैलरी और करियर के लिए लगी इस रेस में बच्चे एक साथ कई कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन यह कहना गलत नहीं है कि एक साथ दो बड़े कोर्स में डिप्लोमा करने की सोचते हुए उनके मन में यह भी डर रहता है कि कहीं उनकी एक डिप्लोमा दूसरी के चक्कर में रद्द न हो जाए या फिर एक साथ दो डिप्लोमा करने की चक्कर में दोनों ही किसी काम की न रहे। तो आइए आपके इस डर और दुविधा को खत्म करें और इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दें जो दो विषयों में डिप्लोमा कोर्स करते हुए हर छात्र के मन में रहता है।

यूजीसी (UGC) का नियम क्या कहता है?​Image Credit : Canva03 / 07

यूजीसी (UGC) का नियम क्या कहता है?​

​यूजीसी के नियमों के अनुसार बात करें तो एक साथ दो डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं। क्योंकि विषयों के अनुसार, डिप्लोमा कोर्स की अवधि अलग-अलग होती है। इतना ही नहीं वह सेम अवधि के भी दो डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं और भविष्य में दोनों डिप्लोमा को एक साथ इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि यह पूरी तरह से मान्य हैं। यूजीसी के डबल डिग्री के नियम में न केवल दो यूजी डिग्री और मास्टर डिग्री आती है, बल्कि यह दो डिप्लोमा कोर्स पर भी लागू होता है।​

इन नियमों को मानना है जरूरी​Image Credit : Canva04 / 07

इन नियमों को मानना है जरूरी​

​भले ही यूजीसी ने दो डिप्लोमा कोर्स एक साथ करने को मान्यता दे दी है, लेकिन इसके साथ आपको कुछ कड़े नियमों का पालन करना होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि अगर आप दोनों डिप्लोमा कोर्स रेगुलर बेस पर कर रहे हैं तो दोनों के समय में अंतर होना आवश्यक है। अगर दोनों का समय क्लैश होता है तो आपको दिक्कत हो सकती है।​

विभिन्न प्रकार के होते हैं डिप्लोमाImage Credit : Canva05 / 07

विभिन्न प्रकार के होते हैं डिप्लोमा

​छात्रों को बता दें कि डिप्लोमा कोर्स विभिन्न प्रकार के होते हैं, जिसमें छात्र शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं -​डिप्लोमा कोर्स​एडवांस डिप्लोमा​यूजी डिप्लोमा​पीजी डिप्लोमा​शॉर्ट टर्म डिप्लोमा​ऑनलाइन डिप्लोमा​पार्ट टाइम डिप्लोमा​

एक साथ दो डिप्लोमा करने के क्या फायदे हैं?Image Credit : Canva06 / 07

एक साथ दो डिप्लोमा करने के क्या फायदे हैं?

​एक साथ 2 डिप्लोमा कोर्स करने का सबसे बड़ा फायदा है कि आप एक डिप्रेशन में दो स्किल्स सीख पाएंगे। उदाहरण के लिए यदि आपने जिन 2 डिप्लोमा कोर्स का चयन किया है वह दोनों ही एक-एक साल के कोर्स हैं। ऐसे में आपको इन्हें करने में 2 साल का समय लगेगा, लेकिन क्योंकि आपने दो डिप्लोमा एक साथ किए हैं तो आप इन्हें एक साल में पूरा कर पाएंगे।​

किस आधार पर चुने डिप्लोमा के कोर्स Image Credit : Canva07 / 07

किस आधार पर चुने डिप्लोमा के कोर्स

​अगर आपकी इच्छा एक साथ दो डिप्लोमा कोर्स करने की है तो आपको सलाह दी जाती है कि आप एक परफेक्ट कॉम्बो का चयन करें। ताकि आपको उसका अधिक से अधिक लाभ हो और आपके करियर को भी बूस्ट मिले। उदाहरण के तौर पर अगर आपने एक डिप्लोमा कोर्स डिजिटल मार्केटिंग में किया है तो आप दूसरे डिप्लोमा कोर्स के लिए वेब डिजाइनिंग को चुन सकते हैं। इससे आपके करियर को वो बूस्ट मिलेगा, जिसकी आपको जरूरत है और आपकी सैलरी में भी वृद्धि होगी। ​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!