फतेहपुर के लाल ने लहराया परचम; सीए परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक हासिल कर रचा इतिहास

CA Manas Agrahari Gupta Success Story: अगर आप में आगे बढ़ने का जज्बा है और कड़ी मेहनत से डर नहीं है तो आपको मंजिल तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है। ऐसा ही जज्बा दिखा फतेहपुर के एक छात्र मानस अग्रहरि गुप्ता में, जिसने सीए बनने के सपने को पूरा किया ऑल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल करके। मंजिल के रास्ते में आने वाली सभी चुनौतियों को पार करते हुए मानस ने सीए एग्जाम पास कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। आइए आज उनकी कहानी जानते हैं।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Mar 13 2026, 17:57 IST
कौन है सीए एग्जाम में 19वीं रैंक लाने पारे मानसImage Credit : IStock and Canva01 / 07

कौन है सीए एग्जाम में 19वीं रैंक लाने पारे मानस

​उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के रहने वाले मानस ने स्कूली शिक्षा प्राप्त की और कक्षा 12वीं पास की और उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली गए। यहां मानस ने कॉमर्स के लिए प्रसिद्ध दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से की। उन्होंने इस प्रतिष्ठित संस्थान से बीकॉम किया।​

बीकॉम के बाद सीए बनने का सपनाImage Credit : IStock and Canva02 / 07

बीकॉम के बाद सीए बनने का सपना

​SRCC से बीकॉम की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मानस ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल सीए (CA) परीक्षा की तैयारी शुरू की। मानस का सीए बनने का सपना था, जिसे पाने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।​

सालों की मेहनत के बाद सपना साकारImage Credit : IStock and Canva03 / 07

सालों की मेहनत के बाद सपना साकार

​मानस ने अपनी मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प से आखिरकार अपना सपना पूरा किया और सीए परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त की। जब उनसे पूछा गया कि वह इसका श्रेय किसे देना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि माता-पिता और मामा-मामी के योगदान के बिना वह कुछ नहीं कर पाते। उनकी सफलता का पूरा श्रेय उन्हें जाता है।​

पिता से मिली प्रेरणाImage Credit : IStock and Canva04 / 07

पिता से मिली प्रेरणा

​मानस के पिता महेंद्र गुप्ता भारतीय रेलवे में चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर के पद पर है। मानस के सीए बनने के सपने में महेंद्र गुप्ता (पिता) का पूरा योगदान है। बेटे की अच्छी पढ़ाई के लिए उन्होंने मानस को दिल्ली में रहकर पढ़ाया। ताकि तैयारी में किसी प्रकार की कमी न रहे।​

परिवार की हिम्मत बनी मानस की हिम्मतImage Credit : IStock and Canva05 / 07

परिवार की हिम्मत बनी मानस की हिम्मत

मानस ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें कई बार मुश्किलें आती थी, लेकिन उनके परिवार ने उन्हें हमेशा हिम्मत दी। उनकी इसी हिम्मत से मानस को प्रेरणा मिली और उन्होंने हाल नहीं मानी और सीए परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की।​

पिता का संघर्ष देख लिया कुछ कर दिखाने का फैसलाImage Credit : IStock and Canva06 / 07

पिता का संघर्ष देख लिया कुछ कर दिखाने का फैसला

​मानस ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की मेहनत और संघर्ष को देखा है। उन्हें देखकर ही उन्होंने अपने जीवन में भी कुछ बड़ा करने का सपना देखा और उसे पूरा करने के लिए जी जान लगा दी।​

घर पर बधाइयों का सिलसिला जारी Image Credit : IStock and Canva07 / 07

घर पर बधाइयों का सिलसिला जारी

सीए परीक्षा में मानस को मिली सफलता से न केवल परिवार और रिश्तेदार खुश है, बल्कि पूरे जिले में खुशी का माहौल है। उनके घर पर लोगों का तांता लगा है। सब मानस को बधाई देना चाहते हैं, इसलिए उनके घर पहुंच रहे हैं।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!