आपने बीएसएफ और सीआरपीएफ दोनों के ही बारे में सुना होगा। ये दोनों ही भारत के प्रमुख बलों में से हैं। BSF की फुल फॉर्म सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force) है और CRPF की फुल फॉर्म केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) है।
BSF की बात करें तो सीमा सुरक्षा बल सरहद पार से होने वाली घुसपैठ और तस्करी को रोकने का काम करती है। इसके जवान मुख्य रूप से पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा पर तैनात रहते हैं।
सीआरपीएफ देश की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स में से एक है। इसकी जिम्मेदारी देश के आंतरिक इलाकों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने की होती है।
सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती देश के अलग-अलग राज्यों में जरूरत के अनुसार की जाती है। ये बल पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर काम करता है। ये चुनाव जैसे कार्यक्रमों में भी सुरक्षा का जिम्मा संभालते हैं।
CRPF के जवानों की सैलरी की बात करें तो इस बल में कांस्टेबल की सैलरी लगभग 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक होती है। अधिकारी स्तर की शुरुआती सैलरी 54,000 से लेकर 60,000 रुपये तक होती है।
BSF जवानों में कांस्टेबल को लगभग 21,700 रुपये से लेकर 69,100 तक की सैलरी दी जाती है। सब इंस्पेक्टर को लेवल 6 के स्केल के तहत 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलती है।
सीमा सुरक्षा की बात करें तो BSF अहम बल होता है। वहीं आंतरिक सुरक्षा के मामले में सीआरपीएफ की भूमिका बड़ी होती है। ऐसे में दोनों ही बल देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। सीमा सुरक्षा में BSF को ज्यादा मजबूत माना जाता है। वहीं आंतरिक सुरक्षा और ऑपरेशन्स में CRPF की अहम भूमिका है।