सीबीएसई सहित अन्य रीजनल बोर्ड इंटर के नतीजे जारी कर चुके हैं और अब छात्र कॉलेज एडमिशन पाने की जुगत में लग गए हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कौन से कॉलेज बेहतर प्लेसमेंट देते हैं।
गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टॉप IT कंपनी में जॉब पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है, ऐसे में हम आपको पंजाब के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताएंगे जो लाखों का पैकेज देता है।
टॉप कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट की बात आती है तो सबसे ऊपर नाम IITs और IIMs का आता है। पंजाब जालंधर स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT जालंधर ने रिकॉर्ड बना दिया है।
NIT जालंधर की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट- nitj.ac.in पर पिछले सेशन यानी 2024-25 का प्लेसमेंट डेटा शेयर किया गया है।
मेहर कौर, इशिता श्रीवास्तव, अक्षिता बंसल, हरचेत सिंह और जितेंद्र लोहानी का चयन Microsoft में 52 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ। वहीं, लविशा और उन्नति सचान ने Google में 52 लाख रुपये सालाना पैकेज हासिल किए।
इससे पहले 2020-2024 बैच के छात्रों को Amazon जैसी टॉप कंपनी में शानदार प्लेसमेंट हासिल हो चुका है। एनआईटी जालंधर के 2021-2025 बैच के छात्रों ने शानदार प्लेसमेंट हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
बता दें कि टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में NIT जालंधर को 1001-1200 रैंक बैंड में जगह मिली है। वहीं, NIRF Ranking 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में यह 55वें स्थान पर है।