एस्पिरेंट्स में छात्रों के फेवरेट किरदार हैं अभिलाष शर्मा। उनका असली नाम नवीन कस्तूरिया है। नवीन ने बिरला विद्या निकेतन से स्कूलिंग की है। इसके बाद साल 2006 में नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NSIT), दिल्ली से मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।
एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले, उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में लगभग दो साल तक काम किया। इस दौरान उन्होंने गुड़गांव में Inductis और मुंबई में JP Morgan Chase में कुछ समय के लिए काम किया।
इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से होने के बावजूद, वे अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में थिएटर (रंगमंच) से गहराई से जुड़े रहे। उन्हे एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी।
IMDb के अनुसार, इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने फिल्मों के प्रति अपने जुनून को पूरा करने के लिए असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया और थिएटर में अभिनय किया, जिसके बाद उन्हें एक अभिनेता के रूप में सफलता मिली।
जतिन गोस्वामी एक्टर हैं जो अपने सपोर्टिंग और कैरेक्टर रोल्स में मजबूत परफॉर्मेंस के लिये जाने जाते हैं। वे FTII Pune के छात्र रहे हैं, जहां से उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली में थिएटर से शुरुआत की। साल 2009 में उन्होंने बॉम्बे समर में डेब्यू किया।
अकादमिक पढ़ाई की बात करें तो नवीन कस्तूरिया आगे हैं, क्योंकि उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। वहीं प्रोफेशनल ट्रेनिंग की बात करें तो जतिन गोस्वामी मजबूत हैं क्योंकि वे NSD-Trained एक्टर हैं।