​कितने पढ़े लिखे थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव, इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से हासिल की थी कौन सी डिग्री​

समाजवादी पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। (Praek Yadav kaun hai) वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

Authored by: नीलाक्ष सिंहUpdated May 13 2026, 10:21 IST
कितने पढ़े लिखे थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादवImage Credit : TNN01 / 07

कितने पढ़े लिखे थे अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव

समाजवादी पार्टी के दिवंगत संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। (Prateek Yadav kaun hai) वह मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

प्रतीक यादव के मृत्यु का कारण, Prateek Yadav Death ReasonImage Credit : TNN02 / 07

प्रतीक यादव के मृत्यु का कारण, Prateek Yadav Death Reason

प्रतीक यादव की मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, और सही वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हालांकि खबरों की मानें तो प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके फेफड़ों में खून का थक्का जमने की समस्या का इलाज चल रहा था।

Prateek Yadav Akhilesh YadavImage Credit : TNN03 / 07

Prateek Yadav Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रतीक यादव के सौतेले भाई हैं। जहां एक ओर अखिलेश समाजवादी पार्टी का राजनीतिक चेहरा बन गए, वहीं प्रतीक चुनावी राजनीति से दूर रहे।

Prateek Yadav BusinessImage Credit : TNN04 / 07

Prateek Yadav Business

वे बेघर लोगों के लिए एक NGO भी चलाते थे। उनका मुख्य पेशा रियल एस्टेट और फिटनेस का कारोबार था। लखनऊ में 'द फिटनेस प्लैनेट' नाम से उनका एक जिम भी था।

The International transformation of the month का खिताबImage Credit : TNN05 / 07

The International transformation of the month का खिताब

वह अक्सर Instagram पर अपने जिम रूटीन के बारे में पोस्ट करते रहते थे। सितंबर 2012 में, उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर वेबसाइट पर "महीने के अंतरराष्ट्रीय ट्रांसफॉर्मेशन" के तौर पर फीचर किया गया था।

Prateek Yadav EducationImage Credit : TNN06 / 07

Prateek Yadav Education

उन्होंने विदेश से पढ़ाई की थी, वे पढ़ाई से ज्यादा फिटनेस का शौक रखते थे। (Prateek Yadav Degree) प्रतीक ने इंग्लैंड की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की थी।

शादी और बच्‍चेImage Credit : TNN07 / 07

शादी और बच्‍चे

प्रतीक ने 2011 में अपर्णा बिष्ट (अब अपर्णा यादव) से शादी की, जिनसे इन्हें दो बेटियां हुईं। अपर्णा भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की थी, लेकिन 2022 में वह BJP में शामिल हो गईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!