History of the Day: आज के दिन हुई थी नोटबंदी, अचानक बंद हो गए थे 500 और 1000 के नोट, पढ़ें 8 नवंबर का इतिहास
8th November Historical Events: आठ नवंबर का दिन देश की अर्थव्यवस्था के इतिहास में एक खास दिन के तौर पर दर्ज है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में इसी दिन रात आठ बजे देश को संबोधित करते हुए 500 रुपये और 1,000 रुपये के नोट बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी की यह घोषणा उसी दिन आधी रात से लागू हो गई। इससे कुछ दिन देश में अफरातफरी का माहौल रहा और बैंकों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। बाद में 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोट जारी किए गए। सरकार ने ऐलान किया कि उसने देश में मौजूद काले धन और नकली मुद्रा की समस्या को समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया है। देश-दुनिया के इतिहास में आठ नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य कुछ घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
आज के दिन हुई थी नोटबंदी
2016: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया और 500 तथा 1000 रुपये के नोट बंद कर दिए गए। बाद में 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किए गए। इसी क्रम में 200, 100, 50 और 10 रुपये के भी नए नोट जारी किए गए।
लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म
1927 : देश के अनुभवी राजनीतिज्ञों में शुमार लाल कृष्ण आडवाणी का जन्म। सिंध प्रांत (अब पाकिस्तान) के कराची शहर में एक सिंधी हिंदू परिवार में पैदा हुए लाल कृष्ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में देश के गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री रहे।
HBO की शुरूआत
1972 : अमेरिका की केबल टेलीविजन कंपनी एचबीओ की शुरूआत। वर्ष 1971 में आई फिल्म ‘समटाइम्स ए ग्रेट नोशन’ का प्रसारण किया गया।1990 : आयरलैंड की जनता ने मैरी राबिन्सन को देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुना।
राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
1998: बांग्लादेश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख मुजीब-उर-रहमान की हत्या के जुर्म में 15 लोगों को मौत की सजा सुनाई गई।1991 : राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट में 331 रन की साझेदारी करके विश्व रिकार्ड बनाया।
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बने
2016 : तमाम आकलन और रायशुमारियों को झुठलाते हुए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति चुने गए। तमाम अनुमानों में उनकी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन की जीत की भविष्यवाणी की गई थी।
फिलीपीन में भीषण तूफान ‘हैयान’ का कहर
2013 : फिलीपीन में भीषण तूफान ‘हैयान’ ने कहर ढाया। दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत और लाखों लोग बेघर हुए।
8 नवंबर का इतिहास
2023 : ब्रिटेन के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ सिविल इंजीनियर्स’ (आईसीई) के अध्यक्ष पद के लिए प्रोफेसर अनुषा शाह को चुना गया और इसी के साथ वह 205 साल के इतिहास में संस्थान की अध्यक्ष निर्वाचित होने वाली पहली भारतवंशी बन गईं। (भाषा इनपुट के साथ)
भूलकर भी पति की ऑफिस पार्टी में ना करें ये हरकतें
Dec 10, 2025
पहले कितनी होती थी भारतीय ट्रेन की स्पीड, रफ्तार जानकर दिमाग चकरा जाएगा
अक्षय खन्ना ने Dhurandhar में कॉपी किया पापा विनोद खन्ना का डांस? सालों पुराना वीडियो हुआ वायरल
सफर खूबसूरत है मंजिल से भी.. देश की 7 सबसे खूबसूरत ट्रेन यात्राएं, जो लगतीं हैं एकदम सपने सी
21 दिन में कैसे फैट से फिट हुए थे R. Madhvan, वेट लॉस के लिए अपनाया था ये रामबाण तरीका
भारत के पास था इतिहास का सबसे महंगा खजाना! आज तक नहीं मिला सुराग
प्लांट बेस्ड डाइट क्या है, कैसे 50% तक कम कर सकती है हार्ट अटैक-स्ट्रोक का रिस्क, रिसर्च ने बताया
'Pathaan 2' Confirmed: 'धुरंधर' की सफलता देख 'पठान 2' बनाएंगे शाहरुख खान, 2026 में शुरू होगी शूटिंग
मिसाइल, ड्रोन-फाइटर जेट जैसे हवाई खतरों से महफूज रहेगा दिल्ली-NCR,स्वदेशी 'रक्षा कवच' तैनात करने जा रही सरकार
सूर्य के सामने डटे Aditya L1 ने सुलझा दी सबसे बड़ी पहेली, पूरी दुनिया मान रही लोहा
नए साल की करें खास शुरुआत, इन मंदिरों के दर्शन से मिलेगी नई दिशा, नई उम्मीद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited