7 October History: मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना, सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का निधन समेत पढ़ें 7 अक्टूबर का इतिहास

7 October History Events: मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को सात अक्टूबर 1950 को वेटिकन से ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केंद्रों का संचालन कर रहे हैं। देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

कश्मीर पहुंची अकबर की सेना
01 / 07
Image Credit : Canva

कश्मीर पहुंची अकबर की सेना

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा। 1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

गायिका बेगम अख्तर का जन्म
02 / 07
Image Credit : Canva

गायिका बेगम अख्तर का जन्म

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

डेसमंड टूटू का जन्म
03 / 07
Image Credit : Canva

डेसमंड टूटू का जन्म

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना
04 / 07
Image Credit : Canva

‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना

1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया। 1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

दो अमेरिकी वैज्ञानिकों नोबेल दिए जाने की घोषणा
05 / 07
Image Credit : Canva

दो अमेरिकी वैज्ञानिकों नोबेल दिए जाने की घोषणा

2024: माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा। (भाषा इनपुट के साथ)

तालिबान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा अभियान
06 / 07
Image Credit : Canva

तालिबान के खिलाफ अमेरिका का बड़ा अभियान

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

बलूचिस्तान में भूकंप
07 / 07
Image Credit : Canva

बलूचिस्तान में भूकंप

2021: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भूकंप में 22 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल। 2023: इजराइल पर हमास के हमले में 40 लोगों की मौत।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited