​उत्तराखंड के 7 बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज, एडमिशन मिला तो लाखों का प्लेसमेंट पक्का

7 best engineering college of Uttarakhand : ज्यादातर राज्यों में बोर्ड परीक्षा के नतीजे आ चुके हैं, जबकि कुछ राज्य नतीजे जारी करने वाले हैं। उत्तराखंड की बात करें तो यहां इंटर और मैट्रिक का रिजल्ट जारी हो चुका है। ऐसे में अब छात्र ऐसे कॉलेज या फिर यूनिवर्सिटी की तलाश में हैं, जहां पर कम फीस में वे अच्छी से अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें। चलिये बात करते हैं देवभूमि के उन कॉलेजों के बारे में जो इंजीनियरिंग के लिए छात्रों की पहली पसंद माने जाते हैं। यहां ऐसे ही 7 कॉलेजों के बारे में बताया गया है ।

Authored by: कुसुम भट्टUpdated May 13 2026, 14:26 IST
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजImage Credit : Twitter01 / 08

बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज

सबसे पहले नंबर पर आती है उत्तराखंड की मशहूर HNBGU (हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी) की, जहां बाहरवीं के बाद से साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के कोर्सेज किये जा सकते हैं। इंजीनियरिंग की बात करें तो यहां पर छात्र सामान्य कोर्स के अलावा इसमें भी एडमिशन ले सकते हैं। इस यूनिवर्सिटी में 51 विभाग हैं।

यहां कौन-कौन से कोर्सेज ? 02 / 08

यहां कौन-कौन से कोर्सेज ?

यहां बीटेक के कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल व इंस्ट्रूमेशन, इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन सीयूईटी यूजी स्कोर के जरिये मिलता है।

इस कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशनImage Credit : Twitter03 / 08

इस कॉलेज में ले सकते हैं एडमिशन

अगर आप उत्तराखंड में इंजीनियरिंग करने का सपना देख रहे हैं तो गोविंद बल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज व प्रौद्योगिकी संस्थान (GBPIET) भी अच्छा ऑप्शन है। ये पौड़ी गढ़वाल में है, जिसकी स्थापना 1989 में हुई थी। ये उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध है और AICTE से मान्यता प्राप्त है।

कैसे मिलता है एडमिशन ? 04 / 08

कैसे मिलता है एडमिशन ?

​इस कॉलेज में एडमिशन JEE Main (बी टेक के लिए), GATE (एम.टेक के लिए) और UKSEE (एमसीए के लिए) चाहिए होता है। यहां एंट्रेस प्रोसेस वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की काउंसलिंग के माध्यम से होता है।

यहां कौन-कौन से कोर्सेज ? Image Credit : Twitter05 / 08

यहां कौन-कौन से कोर्सेज ?

कुमाऊं में इंजीनियरिंग के लिए प्रमुख संस्थान की बात कें तो ये बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान, द्वारहाट (अल्मोड़ा) है। ये पहले कुमाऊं यूनिवर्सिटी से संबद्ध था और अब उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। ये संस्थान कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सब्जेक्ट्स में B.Tech और M.Tech कोर्सेज देता है।

Doon यूनिवर्सिटी में कौन से कोर्सेज ? Image Credit : Twitter06 / 08

Doon यूनिवर्सिटी में कौन से कोर्सेज ?

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की दुधली रोड पर स्थित है दून यूनिवर्सिटी, जिसकी स्थापना 2005 में हुई थी। साल 2009 में इसका पहला अकेडमिक सेशन शुरू हुआ था। यहां पर छात्रों के लिए टेक्निकल, फिजिकल साइंस, बायोलॉजिकल साइंस और मैनेजमेंट के अलावा लैंग्वेज कोर्सेज भी हैं। यहां पर कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के जरिये 4 वर्षीय बी.टेक और एम.टेक कोर्सेज प्रदान किए जाते हैं। यहां पर JEE स्कोर मान्य होता है।

पंतनगर विश्वविद्यालय में एडमिशन07 / 08

पंतनगर विश्वविद्यालय में एडमिशन

उत्तराखंड के गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय जिसे कि पंतनगर विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है, इसका कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के लिए एक प्रतिष्ठित संस्थान है। ये बी टेक, एम.टेक और एमसीए सिलेबस प्रदान करता है। यहां JEE Mains और गेट स्कोर से एडमिशन मिलता है।

IIT रुड़की में कैसे होता है एडमिशन ? 08 / 08

IIT रुड़की में कैसे होता है एडमिशन ?

देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल उत्तराखंड का IIT Roorkee संस्थान भी है, जिसकी स्थापना साल 1847 में हुई थी। यहां admission JEE Advanced के जरिए होता है। Computer Science, Electrical, Civil और Mechanical Engineering की सबसे ज्यादा demand रहती है। Placement packages और research facilities बेहद मजबूत मानी जाती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!