4 November History: कौन थे मानवशास्त्री जमनालाल बजाज, जिनका आज के दिन ही हुआ था जन्म
4 November Historical events: गोल मटोल चेहरे पर गोल फ्रेम वाला चश्मा पहने भोले भाले हैरी पॉटर से दुनिया का बच्चा-बच्चा वाकिफ़ है। जे. के. रोलिंग ने अपनी किताबों में हैरी पॉटर के किरदार और एक जादुई दुनिया की रचना की, जिसमें जादू का विद्यालय, झाड़ू की सवारी और अजीब-अजीब से जानवर बहुत सी कहानियों में गढ़े गए थे। इन किताबों पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का वर्ल्ड प्रीमियर चार नवंबर 2001 को लंदन में हुआ था। अब तक हैरी पॉटर श्रृंखला की ढेरों हॉलीवुड फिल्म बन चुकी हैं और सफलता की एक अलग ही कहानी लिख चुकी हैं। इक्कीसवीं सदी के इस सबसे मशहूर उपन्यास से 21वीं सदी की सबसे मशहूर फिल्म बनाई गई हैं। फिल्म का मुख्य किरदार हैरी पॉटर है। देश-दुनिया के इतिहास में चार नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
1 नवंबर का इतिहास
1889 : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उद्योगपति और मानवशास्त्री जमनालाल बजाज का जन्म हुआ। 1956 : हंगरी में बगावत को कुचलने के लिए सोवियत सेनाएं वहां पहुंची।
1 नवंबर को क्या हुआ था
1979 : ईरान में बंधक संकट की शुरुआत। तेहरान स्थित अमेरिकी दूतावास पर ईरान के उग्रवादियों ने हमला कर वहां मौजूद लोगों को बंधक बनाया। बहुत से लोगों को एक वर्ष से अधिक समय तक बंधक रखा गया।
अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव
1980 : हॉलीवुड के पूर्व अभिनेता और कैलिफोर्निया के गवर्नर रोनाल्ड रीगन ने जिमी कार्टर को बड़े अंतर से हराकर अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 1995 : शिमोन पेरेज और यासिर अराफात के साथ 1994 में नोबेल शांति पुरस्कार साझा करने वाले इजराइल के प्रधानमंत्री यित्जक राबिन की एक शांति रैली के दौरान यहूदी उग्रवादियों ने हत्या कर दी।
‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का लंदन में प्रीमियर
2001 : जे के रोलिंग्स की मशहूर हैरी पॉटर श्रृंखला पर बनी पहली फिल्म ‘हैरी पॉटर एंड द सारसर्स स्टोन’ का लंदन में प्रीमियर। 2008 : डेमोक्रेटिक पार्टी के बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने। वह इस पद पर पहुंचे अफ्रीकी मूल के पहले अमेरिकी नागरिक थे।
यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन
2018 : भारत में यमुना नदी पर बने विशाल सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन। लोहे के मजबूत तारों से बने 154 मीटर ऊंचे इस सुंदर ढांचे को दिल्ली का नया हस्ताक्षर कहा गया। 2019 : नेपाल में एक बस के सड़क से फिसलकर नदी में गिर जाने से तीन माह के शिशु समेत 17 लोगों की मौत।
कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल टैबलेट के उपयोग को मंजूरी
2020 : बॉलीवुड में नब्बे के दशक की “फरेब” और “मेहंदी” जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता फराज खान की 46 वर्ष की आयु में बेंगलुरु में मृत्यु। 2021 : ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने दुनिया भर में तबाही मचा रहे कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल टैबलेट के उपयोग को मंजूरी दी।
1 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
2022 : चीन ने शिनजियांग और तिब्बत प्रांतों को जोड़ने वाले राजमार्ग से लगे पुलों और गांवों का नाम अपने उन चार सैन्य कर्मियों के नाम पर रखा, जो 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों के साथ संघर्ष में मारे गए थे। 2023 : नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में आए भूकंप के कारण 157 लोगों की मौत, 160 से अधिक लोग घायल । 2024 : इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से कई मकानों को पहुंचा नुकसान, 10 लोगों की मौत। इसी दिन भारत के उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में बस खाई में गिरी, 10 महिलाओं समेत 36 यात्रियों की मौत। (भाषा इनपुट)
खोखली हड्डियों को लोहे सा मजबूत बना सकता है ये काला ड्राई फ्रूट, दूध के साथ बनता है फुल पावर पैक
भारत के किस राज्य की एक नहीं बल्कि 2 राजधानी है, आपको भी नहीं पता
लग्जरी और रोमांच का परफेक्ट कॉम्बो, 7 दिन की है विदेश ट्रिप, जानें खर्चा
बच्चे को ठंड लग रही है या नहीं, कैसे करें पता? हर पेरेंट को जाननी चाहिए ये सिंपल ट्रिक
खत्म हुआ बाबर आजम का 807 दिन और 83 पारी का इंतजार
Delhi Car Blast: मोबाइल फोन खोलेगा डॉ भाई-बहन का सारा राज! शाहीन और परवेज के करीबियों की तलाश में जुटी जांच एजेंसी
Da-Bangg Tour: सलमान खान ने तमन्ना भाटिया-जैकलीन फर्नांडिस संग किया धांसू डांस, इवेंट से वायरल हुआ BTS वीडियो
Bihar Election Result: AIMIM ने लिया राजद से 'बदला', NDA की प्रचंड लहर में सीमांचल में कैसे अपनी 'नाव' बचा ले गए ओवैसी?
King: सिर पर चोटें, आर्म्स पर टैटू के साथ नए अवतार में नजर आए शाहरुख खान, 'किंग' के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
कार खरीदना हुआ आसान, इन बैंकों से पाएं 8% से नीचे ब्याज दर पर Car Loan
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited