डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल साल 1891 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा की बात करें तो ये साल 1902 में महाराष्ट्र के सतारा में हुई थी।
डॉक्टर बी आर अंबेडकर के स्कूल की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई एलफिंस्टन हाई स्कूल (Elphinstomne High School) में की थी। ये भारत के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की सबसे बड़ी खासियत है कि इसने भारत में आधुनिक शिक्षा की शुरुआत की।
इस स्कूल के सबसे बड़ी खासियत इसकी पुरानी इमारते हैं। ये ब्रिटिश दौर में शुरू हुआ था। एलफिंस्टन हाई स्कूल साल 1824 में शुरू हुआ था।
ब्रिटिश दौर में शुरू हुए इस स्कूल का मकसद तब भारतीयों को आधुनिक शिक्षा देने की तरफ एक बड़ा कदम था। साल 1904 से लेकर 1907 तक डॉ. भीमराव अंबेडकर ने यहीं से शिक्षा प्राप्त की।
भीमराव अंबेडकर भारत के पहले ऐसे दलित छात्र बने थे, जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) पास की। ये एक बहुत बड़ी सामाजिक क्रांति थी। तब दलितों के लिए पढ़ाई करना भी मुश्किल था।
इसी स्कूल से आगे चलकर Elphinstone College बना, जो भारत के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। ये संस्था (स्कूल+कॉलेज) कई बड़े नेताओं और बुद्धिजीवियों का केंद्र रहा है।
Elphinstone कॉलेज भी भारत के सबसे पुराने कॉलेजों में से एक है। ये पूरे एजुकेशन सिस्टम की नींव रहा है। यहां से भीमराव अंबेडकर के अलावा बाल गंगाधर तिलक और जमशेदजी टाटा ने भी यहां से पढ़ाई की है।