एहसान-फरामोश तुर्किए की अब बैंड बजाएंगे भारतीय कारोबारी, ताबड़तोड़ ट्रेड स्ट्राइक से हुआ बेहाल

पाकिस्तान का साथ देने का खुलासा होने के बाद तुर्किए बैकफुट पर है और देश काराबोरियों में उसके खिलाफ भारी गुस्सा है। पाकिस्तान को उनके समर्थन के बाद, पूरे देश में तुर्किये के सामान और पर्यटन का बहिष्कार करने की मांग उठ रही है। इसके अलावा, ईज़माईट्रिप और इक्सिगो जैसे ऑनलाइन यात्रा मंच ने इन देशों की यात्रा के खिलाफ परामर्श जारी किया है। भारतीय कारोबारियों ने भी तुर्किये के सेब और संगमरमर जैसे उत्पादों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है।

जब भारत ने 2023 में ऑपरेशन दोस्त चलाकर की थी मदद
01 / 06

जब भारत ने 2023 में ऑपरेशन दोस्त चलाकर की थी मदद

'ऑपरेशन सिंदूर 'के दौरान तुर्किए ने भारत के सारे एहसानों को भुलाकर खुलकर पाकिस्तान का साथ दिया और भारतीय सेना और आम लोगों को निशाना बनाने के लिए पड़ोसी देश को ड्रोन एवं हथियारों की आपूर्ति की। फरवरी 2023 में तुर्किए में आए बेहद भयंकर और महाविनाशकारी भूकंप में भारत मदद करने वाले पहले देशों में से एक था। इस दौरान भारत की ओर से 'ऑपरेशन दोस्त' चलाकर तुर्किए के लोगों की मदद की थी।

 भेजी थी भारी तादाद में राहत सामग्री
02 / 06

भेजी थी भारी तादाद में राहत सामग्री

'ऑपरेशन दोस्त' के तहत भारत ने तुर्किए में जाकर न केवल लोगों को बचाया था, बल्कि बड़ी तादाद में राहत सामग्री भी भेजी थी। इसके लिए भारतीय वायुसेना के सी -17 ग्लोबमास्टर विमान का भी उपयोग किया गया था। वहीं, अब तुर्किए की एहसान-फरामोशी का जवाब देने भारत की जनता स्वयं सामने आ गई है और खुलकर तुर्किए के उत्पादों का बायकॉट कर रही है।

 तुर्किए के खिलाफ ट्रेड स्ट्राइक
03 / 06

तुर्किए के खिलाफ ट्रेड स्ट्राइक

गाजियाबाद के साहिबाबाद के फल विक्रेताओं ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान का सपोर्ट करने के लिए हमने तुर्किए के सेबों का बायकॉट करने का फैसला लिया है। फल विक्रेताओं ने आगे कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले देशों से हम व्यापार नहीं करेंगे।

सेब का आयात पूरी तरह बंद
04 / 06

सेब का आयात पूरी तरह बंद

वहां से अब सेब के साथ किसी अन्य फल का भी आयात नहीं किया जाएगा। अब हमने हिमाचल या फिर किसी अन्य भारतीय राज्य से सेब खरीदने का फैसला किया है। आमतौर पर भारत में तुर्किए से हर साल 1,000 से 1,200 करोड़ रुपए के सेब आयात किए जाते हैं।

मार्बल उद्योग ने भी किया बॉयकॉट
05 / 06

मार्बल उद्योग ने भी किया बॉयकॉट

तुर्किए द्वारा पाकिस्तान का समर्थन किए जाने के कारण मार्बल उद्योग ने भी आयात को बायकॉट करने का फैसला किया है। इससे तुर्किए को काफी आर्थिक चोट पहुंच सकती है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी तुर्किए बायकॉट ट्रेंड कर रहा है और लोग तुर्किए घूमने की अपनी योजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने का मन बना चुके हैं। इस कारण से बड़ी संख्या में भारत से तुर्किए जाने की बुकिंग रद्द हो रही हैं।

2024 में 3 लाख भारतीय सैलानी
06 / 06

2024 में 3 लाख भारतीय सैलानी

2 024 में तुर्किए में करीब 62.2 मिलियन विदेशी यात्री आए थे। इसमें से 3,00,000 के आसपास भारतीय थे। 2023 की तुलना में पिछले साल तुर्किए में 20 प्रतिशत अधिक भारतीय यात्री आए थे। कैट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष तुर्किए की कुल पर्यटन आय 61.1 बिलियन डॉलर थी, जिसमें प्रत्येक भारतीय पर्यटक ने औसतन 972 डॉलर खर्च किए थे। पिछले वर्ष संयुक्त रूप से भारतीयों द्वारा तुर्किए में 291.6 मिलियन डॉलर खर्च किए गए थे। (SOURCE- IANS)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited